
करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में गणित से जुड़ा बेहद ही सिंपल सवाल पूछा गया। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से इतना आसान सवाल पूछा, जिसके बाद ऑडियंस से लेकर कंटेस्टेंट तक कैलकुलेशन में लग गया। एक बार तो हर किसी के पसीने छूट गए। अगर आपको लगता है कि आप मैथ्य के जीनियस हैं, किसी सवाल को चुटकियों में हल कर सकते हैं, तो इस आसान से सवाल को हल कर बताएं..
1. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से पहली बार किस सिंगर को सम्मानित किया गया था?
A. मोहम्मद रफी
B. एम एस सुब्बुलक्ष्मी
C. लता मंगेश्कर
D. किशोर कुमार
सही जवाब- एमएस सुब्बुलक्ष्मी
2. मानव शरीर के किस अंग द्वारा पित्त निर्मित होता है?
A. गॉल ब्लैडर
B. गुर्दा
C. हृदय
D. जिगर
सही जवाब- जिगर
3. दूरसंचार के संदर्भ में ITI का फुल फॉर्म क्या है?
A. भारतीय प्रशिक्षण संस्थान
B. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
C. भारतीय टेलीफोन उद्योग
D. औद्योगिक प्रौद्योगिक संस्थान
सही जवाब- भारतीय टेलीफोन उद्योग
4. एक गैर कृषि आधारित उद्योग इनमें से क्या है?
A. सीमेंट
B. कपड़ा
C. चीनी
D. खाद्य प्रसंस्करण
सही जवाब- सीमेंट
5. 100 का वर्ग करने के बाद जो परिणाम आएगा, उसमें कितने शून्य होते हैं?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8
सही जवाब- 4
6. किस टीम ने सबसे ज्यादा बार आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप जीते हैं?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. वेस्ट इंडीज
सही जवाब- ऑस्ट्रेलिया
7. ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला थीं?
A. लता मंगेश्कर
B. तन्वी शाह
C. श्रेया घोषाल
D. आशा भोसले
सही जवाब-आशा भोसले
8. जमशेदपुर को पहले किस नाम से जाना जाता था?
A. सुमेरा
B. साकची
C. सुवर्णरेखा
D. खरकई
सही जवाब- साकची
9.प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए प्रमुख घटकों में से एक है?
A. N2
B. H2
C. Co2
D. O2
सही जवाब- Co2
10. किस विद्वान ने 11वीं सदी के भारत का लेखा-जोखा 'किताब अल-हिंद' लिखा?
A. अल-गज़ाली
B. अल-बिरूनी
C. अबुल-फ़ाज़िक
D. इब्न बतूता
सही जवाब- अल-बिरूनी
इसे भी पढ़ें
IPL में तीन हैट्रिक लगाने वाला गेंदबाद, सनी देओल का असली नाम? KBC के 15 दिलचस्प सवाल
KBC 14: बौद्ध धर्म से जुड़े 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे सके एंकर दीपेश जैन, क्या आप जानते हैं?
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi