KBC का वह सवाल जिसका सही जवाब देकर 1 करोड़ जीत सकता था कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं Answer

Published : Aug 17, 2022, 11:43 AM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 11:51 AM IST
KBC का वह सवाल जिसका सही जवाब देकर 1 करोड़ जीत सकता था कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं Answer

सार

कौन बनेगा करोड़पति-14 वें सीजन के 8वें एपिसोड में दिल्ली के आयुष गर्ग ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कई सवालों का सही और सटीक-सटीक जवाब दिया और 75 लाख रुपये जीत गए, लेकिन वह एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

करियर डेस्क : हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC 14) में मंगलवार को 8वें एपिसोड में दिल्ली के आयुष गर्ग हॉट सीट पर बैठे। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के हर सवाल का सही और सटीक जवाब देते हुए आयुष कई पड़ाव आगे बढ़ते जा रहे थे। वह केबीसी के 14वें सीजन में आने वाले ऐसे पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने धन अमृत के सवाल को पार किया। उनसे पहले श्रुति डागा यहां तक जरुर पहुंची थी लेकिन सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई थी। आयुष ने अच्छा गेम खेलते हुए शो में 75 लाख रुपए जीते लेकिन वे एक करोड़ की धनराशि जीतने से चूक गए। आइए जानते हैं आयुष से पूछा गया 75 लाख और एक करोड़ का वह सवाल जिसने दर्शकों की धड़कने बढ़ा दीं। आप खुद भी इन सवालों का जवाब देकर करोड़पति बनने का टेस्ट कीजिए..

75 लाख का सवाल
सवाल-
1974 में जब भारतीय टीम ने सैद्धांतिक रूप से खेलने से इनकार किया, तब किस देश ने बिना मैच खेले, डेविस कप फाइनल्स जीत लिया था?
A. चीन
B. अफगानिस्तान
C. इजराइल
D. साउथ अफ्रीका

क्या है सही जवाब
आयुष के पास कोई लाइफलाइन नहीं थी लेकिन उन्होंने बिना लाइफलाइन ही 75 लाख के इस पड़ाव को पार किया। उन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन D, साउथ अफ्रीका था। जिसके बाद बारी आई एक करोड़ के सवाल की जो इस प्रकार था..

1 करोड़ का सवाल
सवाल-
वो कौन सा पर्वत था, जिस पर पहली बार किसी व्यक्ति ने 8 हजार मीटर से ऊपर की चोटी की चढ़ाई की थी? 
A. अन्नपूर्णा
B. ल्होत्से
C. कंचनजंघा
D. मकालू

1 करोड़ जीतने से चूके
आयुष ने इस सवाल का जवाब देने में रिस्क लिया और गलत जवाब दे बैठे। उन्होंने जवाब चुना ऑप्शन B ल्होत्से, जो गलत था। इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन A.अन्नपूर्णा था। इस गलत जवाब के साथ आयुष एक करोड़ की धनराशि जीतने से चूक गए और 75 लाख ही जीत सके। हालांकि यहां तक पहुंचने वाले वे इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं।

इसे भी पढ़ें
KBC 14: क्या आप जानते हैं 1 लाख 60 हजार के इस सवाल का जवाब, जिसका आंसर नहीं दे सकीं कंटेस्टेंट

KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!