केबीसी-14 के सबसे इंट्रेस्टिंग और सरल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना General Knowledge

Published : Aug 25, 2022, 04:40 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 06:53 AM IST
केबीसी-14 के सबसे इंट्रेस्टिंग और सरल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना General Knowledge

सार

'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन चल रहा है। कई लोग अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सवालों का जवाब देना चाहते हैं। उन्हें यह भी लगता है कि वे इन सवालों का जवाब देकर करोड़ों की प्राइज मनी जीत सकते हैं। तो आपको इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करना चाहिए।

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14 (KBC 14) के होस्ट अम‍िताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) का सवाल पूछने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। कंटेस्टेंट की चटपटी बातें हो या सवाल के बीच में उनका हौसला बढ़ाना बिग बी हमेशा ऑडियंस से जुड़े रहते हैं। उनके सवाल कंटेस्टेंट को लाखों-करोड़ों की प्राइज मनी तक पहुंचा रहे हैं। इस सीजन उन्होंने कई सवाल कंटेस्टेंट से पूछे हैं। इनमें से कुछ कठिन तो कुछ बेहद सरल सवाल हैं। कई दर्शक ऐसे भी हों जो हॉट सीट तक पहुंचना चाहते हैं तो इस सीजन के 15 सवालों का जवाब देकर आप अपना General Knowledge और उसका लेवल चेक कर सकते हैं...

सवाल- जून 2022 में भारत सरकार द्वार शुरू किए गए विदेशी व्यापार विश्लेषण पोर्टल का नाम क्या है?
A. निर्यात
B. व्यापार
C. बाजार
D. उद्यम

सही जवाब-  A. निर्यात

सवाल- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने किस भगवान के क्रोध से अपने लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था?
A. अग्निदेव
B. इंद्रदेव
C. भगवान शिव
D. वायुदेव

सही जवाब- B. इंद्रदेव

सवाल- इनमें से किस भारतीय राज्य में स्वतंत्रता सेनानी, उधम सिंह के नाम पर एक जिला है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. हरियाणा
D. उत्तराखंड

सही जवाब- D. उत्तराखंड

सवाल- अलवर, राजस्थान की उस कुम्हारी तकनीक का क्या नाम है, जिसमें मिट्टी की बहुत पतली परत का उपयोग होता है?
A. कागजी
B. रेशमी
C. बारीक
D. फुलका

सही जवाब- A. कागजी

सवाल-  किस भारतीय लेखक या लेखिका की मां, राज्य उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थी?
A. अमिताव घोष
B. समित बासु
C. विक्रम सेठ
D. अशोक बैंकर

सही जवाब- C. विक्रम सेठ

सवाल- 1912 में कारपेथिया जहाज ने किस जहाज के डूबते हुए लोगों को बचाया था?
A. ब्रिटानिक
B. टाइटैनिक
C. ड हाईलैंडर
D. क्वीर मेरी 2

सही जवाब- B. टाइटैनिक

सवाल- बोरिस जॉनसन ने 2022 में किस देश के प्रधानमंत्री पद को त्यागने की घोषणा की थी?
A. स्पेन
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. यूनाइटेड किंगडम

सही जवाब- D. यूनाइटेड किंगडम

सवाल- अपनी राक्षसी भूख के साथ-साथ भोजन लाने वाले लोगों को भी खा जाने के लिए कुख्यात भीम ने किस राक्षस को मारा था?
A. रक्तबीज
B. बकासुर
C. रावण
D. शेषनाग

सही जवाब- B. बकासुर

सवाल- 2019 में स्थापित, गृह मंत्रालय द्वार दिया जाने वाला राष्ट्रीय एकता पुरस्कार का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
A. सरदार वल्लभभाई पटेल
B. महात्मा गांधी
C. पंडित नेहरू
D. सेनापति बापट

सही जवाब- A. सरदार वल्लभभाई पटेल

सवाल- यदि अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल से शुरू होती है, तो इसकी यात्रा कहां समाप्त होती है?
A. पटना
B. अमृतसर
C. पटियाला
D. नांदेड़

सही जवाब- B. अमृतसर

सवाल- पंडित शिवकुमार शर्मा इनमें से कौन से संगीत वाद्ययंत्र के प्रतिपादक थे?
A. सितार
B. संतूर
C. सुरबहार
D. मैणडोलिन

सही जवाब- B. संतूर

सवाल- महाभारत में इनमें से कौन कुंती के सबसे बड़े पुत्र थे?
A. युधिष्ठिर
B. भीम
C. कर्ण
D. अर्जुन

सही जवाब- C. कर्ण

सवाल- उत्तर-प्रदेश में कौन का स्तूप गौतम बुद्ध के प्रबोधन के बाद उनके पहले उपदेश का स्मरण-स्थल माना जाता है?
A. चौखंडी स्तूप
B. सुजाता स्तूप 
C. धामेक स्तूप 
D. धौली स्तूप

सही जवाब-  C. धामेक स्तूप   

सवाल- हाल ही में जुलाई 2022 में किस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
A. बाबर आजम
B. बेन स्टोक्स
C. जो रूट
D. विराट कोहली

सही जवाब-  B. बेन स्टोक्स

सवाल- आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए किस यूरोपीय शहर के महापौर ने 30 मई 2022 को एक विशेष ट्राम रवाना की थी?
A. पोजनन
B. वारसॉ
C. व्रोक्लॉ
D. क्रकाउ

सही जवाब- C. व्रोक्लॉ

इसे भी पढ़ें
KBC में करोड़पति बनने वाली 11 महिलाएं: अब कहां और क्या कर रही हैं ये कंटेस्टेंट, एक तो IPS अधिकारी

KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए