KBC 14: क्या आप में भी है केबीसी में जाने की काबिलियत, इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें

Published : Sep 11, 2022, 04:09 PM IST
KBC 14: क्या आप में भी है केबीसी में जाने की काबिलियत, इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें

सार

केबीसी में अमिताभ बच्चन हर दिन कंटेस्टेंट के लिए नए-नए और यूनिक सवाल लेकर आ रहे हैं। ये सभी सवाल जनरल नॉलेज बेस्ड होते हैं। अगर आप को लगता है कि देश-दुनिया को लेकर आपका नॉलेज अच्छा है तो इन सवालों का जवाब देकर देखिए..  

करियर डेस्क :  क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) का रोमांच हर दिन के साथ तेजी से बढ़ रहा है। ऑडियंस इस शो को जबरदस्त तरीके से पसंद कर रहे हैं। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके सवालों का सामना कर रहे हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के बीच सवाल-जवाब को दर्शक एंजॉय कर रहे हैं। कई दर्शक ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि उनका जनरल नॉलेज हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से ज्यादा अच्छा है। वे शो पर होते तो करोड़ों जीतकर ही लौटतें। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड के इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें...

1. असरार हसन खान किस गीतकार का असली नाम था, जिसे 1993 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो एक नियमित गीतकार के लिए पहला था?
A. हसरत जयपुरी
B. मजरूह सुल्तानपुरी
C. शकील बदायुनी
D. कैफ़ी आज़मी

सही जवाब- मजरूह सुल्तानपुरी

2. इनमें से किस नदी का नाम आईआईटी रुड़की में 2022 में स्थापित सुपर कंप्यूटर को दिया गया है?
A. सिंधु
B. यमुना
C. नर्मदा
D. गंगा

सही जवाब- गंगा

3. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के प्रशासनिक मामले इनमें से किस मंत्रालय के दायरे में आते हैं?
A. वित्त मत्रांलय
B. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
C. इस्पात मंत्रालय
D. रेल मंत्रालय

सही जवाब- वित्त मंत्रालय

4. हिंदू पौराणिक कथाओं में, समुद्र मंथन के लिए भगवान विष्णु के किस अवतार की पीठ पर मंदरा पर्वत रखा गया था?
A. कूर्म
B. कल्कि
C. मत्स्य
D. वराह

सही जवाब- कूर्म

5. इनमें से कौन सा भारतीय केंद्र शासित प्रदेश सबसे उत्तरी है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. लद्दाख
C. चंडीगढ़
D. पुदुचेरी

सही जवाब- लद्दाख

6. जुलाई 2022 में इंदरमीत गिल को इनमें से किसका मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया था?
A. रेड क्रॉस
B. WHO
C. विश्व बैंक समूह
D. यूनेस्को

सही जवाब- विश्व बैंक समूह

7. वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत दो फिल्मों के नाम में इनमें से कौन सा शब्द समान है?
A. डार्लिंग्स
B. दुल्हनिया
C. जिंदगी
D. पंजाब

सही जवाब- दुल्हनिया

8. दूधसागर, जोग और चित्रकोट सभी भारत में किस भौगोलिक विशेषता के उदाहरण हैं?
A. पठार
B. झील
C. रेगिस्तान
D. जलप्रपात

सही जवाब- जलप्रपात

9. कई सरकारी वेबसाइटों के अंत में दिखाई देने वाले डोमेन नाम '.in' का क्या अर्थ है?
A. अंतरराष्ट्रीय
B. इंडिया
C. इंटरनेट
D. गुप्त

सही जवाब-इंडिया

इसे भी पढ़ें
KBC 14: बंदरों से जुड़े इस सवाल पर अटकीं बिहार की रजनी, 75 लाख का सिंपल था सवाल

KBC 14: चाचा चौधरी की तरह चलता है दिमाग तो केबीसी के इन 8 सवालों का दें जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन