क्विज शो केबीसी के सीजन-14 के लेटेस्ट 25वें एपिसोड में पूछे गए 10 सवालों का जवाब देकर आप भी अपना जनरल नॉलेज चेक करें। इन सभी सवालों में सिर्फ एक को छोड़कर बिहार की रजनी मिश्रा ने सभी के जवाब दिए और 50 लाख की प्राइज मनी जीतीं।

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (KBC 14) का हर शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि नॉलेज को लेकर खूब चर्चा में है। शो में हर दिन कई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठ रहे हैं। ये अलग-अलग फील्ड से हैं। कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, कोई स्टूडेंट्स और कोई बिजनेसमैन या हाउसवाउफ..सभी शो से अपने नॉलेज के दम पर प्राइज मनी जीतकर ले जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस सीजन कोई भी करोड़पति नहीं बन सकता है। गुरुवार को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बिहार की रजनी मिश्रा बैठीं. वह स्टूडेंट् और हाउसवाइफ हैं। बीएड कर चुकी हैं। रजनी ने एक-एक कर कई सवालों का जवाब दिया और 50 लाख रुपए जीते लेकिन 75 लाख के सवाल पर वे अटक गईं और जवाब नहीं दे पाईं. क्या आपके पास है उनसे पूछे गए सभी सवालों का जवाब...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस शहर में एक प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था? (75 लाख का सवाल)
A. जोहानसबर्ग
B. क्वालालंपुर
C. टोक्यो
D. कोपेनहेगन

सही जवाब- कोपेनहेगन

1970 में इनमें से कौन दूसरे राज्य के अंदर स्थित एक स्वायत्त राज्य बना? (50 लाख का सवाल)
A. केरल
B. त्रिपुरा
C. मेघालय
D. उत्तराखंड

सही जवाब- मेघालय

मान्यता के अनुसार, इनमें से किस तीर्थ को कबूतरों का घर कहा जाता है, जो भगवान शिव से सृष्टि के रहस्य को छिपाते हैं?
A. सोमनाथ मंदिर
B. अमरनाथ मंदिर
C. लिंगराज मंदिर
D. बृहदीश्वर मंदिर

सही जवाब- अमरनाथ मंदिर

अगस्त 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने पुल का उद्घाटन किस शहर में किया गया था?
A. ग्वालियर
B. अहमदाबाद
C. इंदौर
D. लखनऊ

सही जवाब- अहमदाबाद

बिहार राज्य का नाम किस प्रकार की संरचना से पड़ा है?
A. शिकार के लिए लॉज
B. महल
C. पहाड़ी किले
D. बौद्ध मठ

सही जवाब- बौद्ध मठ

असुरों की माता कौन थी, जिसके कारण उन्हें दैत्य भी कहा जाता था?
A. दिति
B. पृथ्वी
C. अदिति
D. शक्ति

सही जवाब- दिति

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आपको किस शहर में मिलेगा?
A. नई दिल्ली
B. कोलकाता
C. पोर्ट ब्लेयर
D. भुवनेश्वर

सही जवाब- कोलकाता

रणबीर कपूर ने इनमें से किस अभिनेता से अप्रैल 2022 में शादी की थी?
A. वाणी कपूर
B. दिशा पटानी
C. सोनाक्षी सिन्हा
D. आलिया भट्ट

सही जवाब- आलिया भट्ट

हिन्दी मुहावरा 'मुंह फुलाना' का क्या अर्थ है?
A. उदास होने के लिए
B. विस्मित होने के लिए
C. उलझन में होना
D. खुश रहने के लिए

सही जवाब- विस्मित होने के लिए

इनमें से किसकी रेशम, शिफॉन और कपास जैसी लोकप्रिय किस्में हैं?
A. घड़ी
B. सलाम
C. साड़ी
D. जूते

सही जवाब- साड़ी

इसे भी पढ़ें
KBC 14: चाचा चौधरी की तरह चलता है दिमाग तो केबीसी के इन 8 सवालों का दें जवाब

KBC 14: जीनियस हैं तो केबीसी के इन 11 सिंपल सवालों का जवाब देकर बताएं