KBC 14: किस हड्डी को कहते हैं माथा, कहां बसता है दुनिया का सबसे ठंडा गांव? क्या आप जानते हैं जवाब

अगर आप भी केबीसी की हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठना चाहते हैं तो आपको अपनी जनरल नॉलेज को मजबूत बनानी पड़ेगी। अगर आपको लगता है कि आपको तो देश-दुनिया की पूरी खबर है तो इन 10 सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट कर लें..
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2022 5:13 AM IST

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) में जनरल नॉलेज के ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि हॉटसीट पर बैठा कंटेस्टेंट सोचने पर मजबूर हो जा रहा है। सिंपल से सिंपल सवाल का जवाब कंटेस्टेंट का माथा घुमा दे रहे हैं तो कई कठिन सवाल का जवाब वे पलक झपकते ही दे दे रहे। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ऐसे ही रोचक सवाल और कंटेस्टेंट के जवाब दर्शक खूब एंजॉय कर रहे हैं। यहां आपके लिए केबीसी के लेटेस्ट 39वें एपिसोड में पूछे गए 10 सवाल, अगर आपका नॉलेज अच्छा है तो दें इन सवालों के जवाब...  

1. बकिंघम पैलेस यूनाटेड किंगडम के किस शहर में है?
A. मैनचेस्टर
B. ब्रिस्टल
C. लंदन
D. लिवरपूल

सही जवाब- लंदन

2. क्या आप जानते हैं, शरीर में किस हड्डी को माथा भी कहते हैं?
A. फ्रंटल हड्डी
B. क्लेविकल हड्डी
C. टेम्पोरल हड्डी
D. ऑक्सिपिटल हड्डी

सही जवाब- फ्रंटल हड्डी

3. दुनिया का सबसे ठंडा गांव किस देश में है?
A. आइसलैंड
B. रूस
C. कनाडा
D. एस्टोनिया

सही जवाब- रूस

4. क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?
A. मेलबर्न
B. सिडनी
C. कैनबरा
D. ब्रिस्बेन

सही जवाब- ब्रिस्बेन

5. यूएस ओपन सिंगल फाइनल में खेलने वाली ऑन्स जबॉर, ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने वाली इस महाद्वीप की पहली महिला हैं?
A. यूरोप
B. अफ्रीका
C. ऑस्ट्रलिया
D. दक्षिण अमेरिका

सही जवाब- अफ्रीका

6. पौधों की सूक्ष्म प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड करने वाले उपकरण को किस वैज्ञानिक ने विकसित किया था?
A. सत्येंद्र नाथ बोस
B. सीवी रमन
C. जगदीश चंद्र बोस
D. मेघनाद साहा

सही जवाब- जगदीश चंद्र बोस

7. एक लोकप्रिय कहानी के मुताबिक, बंगाली मिठाई लेडिकेनी का नाम किस वायसराय की पत्नी के नाम पर रखा गया था?
A. लॉर्ड डलहौजी
B. लॉर्ड नेपियर
C. लॉर्ड एलगिन
D. लॉर्ड कैनिंग

सही जवाब- लॉर्ड कैनिंग

8. कौन सा तत्व K से दर्शाया जाता है। शरीर में उसकी कमी को हाइपोकलेमिया कहा जाता है?
A. सोडियम
B. क्रीपटन
C. पौटेशियम
D. कैल्सियम

सही जवाब- पौटेशियम

9. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महिषासुर की माता किस तरह की जानवर थीं?
A. शेर
B. जंगली सूअर
C. भैंस
D. मगरमच्छ

सही जवाब- भैंस

10. 2022 में भारत के कृषि मंत्री ने जानवरों के लिए भारत में बनाए गए किस कोविड-19 टीके का लोकार्पण किया था?
A. कौर्बेवैक्स
B. कोवोवैक्स
C. ऐन्कोवैक्स
D. नोवावैक्स

सही जवाब- ऐन्कोवैक्स

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer

KBC 14: केबीसी में पूछा गया मजेदार सवाल, जवाब इतना सिंपल कि आप भी पकड़ लेंगे माथा

 

Read more Articles on
Share this article
click me!