आरती बजाज ने खेलों से जुड़े 25 लाख के सवालों का जवाब लाइफलाइन की मदद से दिया लेकिन 50 लाख के शहीदों से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई और गेम से बाहर होना पड़ा। क्या आप इन सवालों का जवाब दे सकते हैं। जानें देश-दुनिया की खबरों से कितने अपडेट आप.. 

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) में सोमवार को नए कंटेस्टेंट्स से साथ शो की शुरुआत हुई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को हॉट सीट पर आरती बजाज चुग ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के मजेदार और जनरल नॉलेज वाले सवालों का सामना किया। आरती ने शुक्रवार को तीन सवालों का जवाब सही-सही दिया और तीन हजार रुपए जीते। सोमवार को जब चौथे दिन शो शुरू हुआ तब भी गेम अच्छा चला और वे 25 लाख तक जीतकर सवालों का जवाब दे रहीं थी। लेकिन 50 लाख के सवाल पर वे अटक गईं और जवाब न दे सकीं। क्या आप 50 लाख रुपए वाले इस सवाल का जवाब जानते हैं, आइए जानते हैं..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. फेसबुक जो आप चलाते हैं, उसके संस्थापक कौन है?
A. मार्क जुकरबर्ग
B. बिल गेट्स
C. लैरी पेज
D. स्टीव जॉब्स

सही जवाब- मार्क जुकरबर्ग

2. प्राचीन मिस्त्र में शासकों को कौन सी उपाधि दी जाती थी?
A. सुल्तान
B. सम्राट
C. फिरौन
D. महाराजा

सही जवाब- फिरौन

3. इनमें से कौन-सा ब्लड ग्रुप नहीं है?
A. AB
B. A
C. O
D. T

सही जवाब- T

4. एक कोशिका से क्लोन किए जाने वाले पहले स्तनपायी का नाम था?
A. मौली
B. डॉली
C. पोली
D. रोली

सही जवाब- डॉली

5. किस अभिनेत्री ने साइना नेहवाल की बायोग्राफी फिल्म में उनकी भूमिका निभाई?
A. प्रियंका चोपड़ा
B. श्रद्धा कपूर
C. परिणीति चोपड़ा
D. सोनम कपूर

सही जवाब- परिणीति चोपड़ा

6. इंडक्शन कुकर खाना पकाने के लिए इनमें से किस चीज का इस्तेमाल होता है?
A. एलपीजी
B. कोयला
C. बिजली
D. बायोगैस

सही जवाब- बिजली

7. भारत में किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते तो आप EVM में कौन सा विकल्प दबाएंगे?
A. कोटा
B. नोटा
C. रोटा
D. मोटा

सही जवाब- नोटा

8. माम्बा किस प्रजाति का जीव है?
A. मगरमच्छ
B. छिपकिली
C. सांप
D. बिच्छू

सही जवाब- सांप

9. 'दिल से' फिल्म का 'छैय्या-छैय्या' गीत किस राज्य में एक यूनेस्को विश्व धरोहर पर फिल्माया गया?
A. हिमाचल प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र

सही जवाब- तमिलनाडु

10. किस शहर में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों की नहीं? (25 लाख का सवाल)
A. मॉन्ट्रियल
B. सिडनी
C. लंदन
D. मेलबर्न

सही जवाब- मॉन्ट्रियल

11. किस अभियान में प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की स्मृति में मारवाड़ स्मारक बनवाया गया? ( 50 लाख का सवाल)
A. ऑपरेशन विजय 1961
B. ऑपरेशन पोलो 1948
C. ऑपरेशन स्टीपलचेज 1971
D. ऑपरेशन मेघदूत 1984

सही जवाब- ऑपरेशन विजय 1961

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी में पूछा गया हिंदू देवता से जुड़ा यह सवाल, गांधी जी वाला प्रश्न भी बेहद सिंपल

KBC 14: ऋषि भारद्वाज के पुत्र का क्या था नाम, कृष्ण अवतार कैसे हुआ समाप्त, केबीसी के सवालों का दें जवाब