
करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) अब तक कई लोगों को लखपति बना चुका है। शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अभी तक करोड़पति कोई नहीं बन सका है। लेटेस्ट एपिसोड में शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रोलओवर कंटेस्टेंट तुषार गर्ग के साथ खेल की शुरुआत की। तुषार ने अच्छा खेल खेला लेकिन नोबल पुरस्कार से जुड़े एक सिंपल सवाल पर 50 लाख रुपए गंवा बैठे। आइए जानते हैं क्या आपको इस सवाल का सही जवाब पता है?
1. लुटियंस बंगला एरिया भारत के किस शहर में है?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. चंडीगढ़
D. जयपुर
सही जवाब- नई दिल्ली
2. कुरुक्षेत्र युद्ध में घटोत्कच को 'शक्ति' हथियार से किसने मारा था?
A. अश्वत्थामा
B. द्रोण
C. शल्य
D. कर्ण
सही जवाब- कर्ण
3. कोणार्क नृत्य महोत्सव एक वार्षिक पांच दिनों तक चलने वाला शास्त्रीय नृत्य कार्निवल, भारत के किस मंदिर की बैकग्राउंड में होता है?
A. सूर्य मंदिर
B. जगन्नाथ मंदिर
C. लिंगराज मंदिर
D. ब्रह्मेश्वर मंदिर
सही जवाब- सूर्य मंदिर
4. शंकर और एहसान के अलावा, संगीत तिकड़ी का तीसरा मेंबर कौन है, जिसने कई हिट फिल्मों में साउंडट्रैक दिए हैं?
A. लॉय
B. हर्ष
C. रॉय
D. सोया
सही जवाब- लॉय
5. डाक कर्मयोगी, एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया, जो अभी इनमें से किस विभाग को संभाल रहा था?
A. रक्षा
B. घर
C. संचार
D. वित्त
सही जवाब- संचार
6. भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश बनने में अगस्त, 2022 में एनवी रमना के बाद कौन सफल हुआ?
A. एसके कौली
B. यूयू ललित
C. एस अब्दुल नज़ीर
D. इंदिरा बनर्जी
सही जवाब- यूयू ललित
6. नथनी शरीर के किस अंग पर पहना जाने वाला एक गहना है?
A. नाक
B. बाजू
C. कान
D. जीभ
सही जवाब-नाक
7. 2022 में पंजाब और हरियाणा ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम किसके नाम पर रखने पर सहमति दी?
A. नेक चांदो
B. लाला लाजपत राय
C. शहीद भगत सिंह
D. महाराजा रणजीत सिंह
सही जवाब- शहीद भगत सिंह
8. 2016 में UEFA यूरोपा लीग क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में खेलने वाले पहले और अबतक के भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
A. सुनील छेत्री
B. संदेश झिंगन
C. गुरप्रीत सिंह संधू
C. ब्रैंडन फर्नांडीस
सही जवाब- गुरप्रीत सिंह संधू
9. इनमें से किस नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम एक अन्य नोबेल पुरस्कार विजेता ने जन्म के समय सुझाया गया था? (50 लाख का सवाल)
A. वेंकी रामकृष्णन
B. अभिजीत बनर्जी
C. हर गोबिंद खुराना
D. अमर्त्य सेन
सही जवाब- अमर्त्य सेन
इसे भी पढ़ें
KBC 14: जीनियस ही दे सकते हैं केबीसी के इन 13 सिंपल सवालों के जवाब, क्या आप हैं?
KBC 14: क्या आप में भी है केबीसी में जाने की काबिलियत, इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi