KBC 14: एक हजार से 75 लाख तक के 15 सवाल, जानें कितनों का है आपके पास सही जवाब

Published : Sep 02, 2022, 10:52 AM ISTUpdated : Sep 02, 2022, 11:06 AM IST
KBC 14: एक हजार से 75 लाख तक के 15 सवाल, जानें कितनों का है आपके पास सही जवाब

सार

'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। इस बार गेम इतना एक्साइटेड है कि दर्शक टीवी स्क्रीन छोड़ ही नहीं पा रहे हैं। अगर आप ने सवाल मिस कर दिए हैं तो आपके लिए 15 सवाल, जवाब देकर टेस्ट करें अपना जनरल नॉलेज..

करियर डेस्क :  टीवी का सबसे पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati 14) हर दिन के साथ इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। हर रोज नए कंटेस्टेंट्स और नए सवाल दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बातें सभी को भा रही हैं। गुरुवार के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता के साथ हुई। वह वेटलिफ्टर हैं और स्टेट-नेशनल चैंपियनशिप में पार्टिसिफेट कर चुकी हैं। उनका जनरल नॉलेज भी काफी शानदार है। उन्होंने इस शो से 50 लाख की प्राइज मनी जीती। 75 लाख के सवाल पर वो कंफ्यूज दिखीं और शो को क्विट कर दिया। जानें केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड के एक हजार से लेकर 75 लाख तक 15 सवाल और चेक करें खुद के करोड़पति बनने का हुनर...

एक हजार का सवाल- इनमें से कौन सी गतिविधि हिंदी मुहावरे 'बत्तीसी दिखाना' से संबंधित है?
A. लिखना
B. दौड़ना
C. हंसना
D. सोना

सही जवाब- हंसना

दो हजार का सवाल- इनमें से किस जानवर को भारत में आमतौर पर उसके दूध के लिए नहीं पाला जाता है? (इमेज सवाल)
इस सवाल का सही जवाब- चित्र विकल्प D था

तीन हजार का सवाल- साइन, कोसाइन और टैंजेंट मुख्यतः इनमें से किस क्षेत्र में उपयोग किए जाते हैं?
A. जीव विज्ञान
B. त्रिकोणमिति
C. पुरातत्व शास्त्र 
D. कार्बनिक रसायन शास्त्र

सही जवाब- त्रिकोणमिति

पांच हजार का सवाल- बेंच प्रेस व्यायाम में इनमें से किस शारीरिक अंग की कसरत दूसरों की तुलना में अधिक होती है?
A. जांघ
B. पिंडली
C. छाती
D. पेट

सही जवाब-छाती

10 हजार का सवाल- इनमें से कौन 'क्राइम पेट्रोल' शो के नियमित होस्ट रह चुके हैं?
A. अनूप सोनी
B. पंकज त्रिपाठी
C. अनु कपूर
D. राम कपूर

सही जवाब- अनूप सोनी

20 हजार का सवाल- किसका सेवन करने पर भगवान शिव का गला नीला हो गया और उन्हें नीलकंठ नाम प्राप्त हुआ?
A. फल
B. अमृत
C. विष
D. शहद

सही जवाब- विष

40 हजार का सवाल- इनमें से कौन सी अभिनेत्री कैन फिल्म समारोह में जूरी की एक सदस्य रह चुकी हैं?
A. आलिया भट्ट
B. दीपिका पादुकोण
C. श्रद्धा कपूर
D. अनुष्का शर्मा

सही जवाब-दीपिका पादुकोण.

80 हजार का सवाल- छत्तीसगढ़ भारत में इनमें से किसके सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है?
A. गन्ना
B. चंदन
C. गेहूं
D. कोयला

सही जवाब- कोयला 

1 लाख 60 हजार का सवाल- इनमें से किस खिलाड़ी को 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है?
A. मैरी कॉम
B. पीटी ऊषा
C. अभिनव बिंद्रा
D. धनराज पिल्लै

सही जवाब- पीटी ऊषा

3 लाख 20 हजार का सवाल- भारत की किस राज्य राजधानी का नाम 'अतरौली' शहर के साथ जोड़ने से एक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत घराने का नाम बनता है?
A. भोपाल
B. चंडीगढ़
C. जयपुर
D. पटना

सही जवाब- जयपुर

6 लाख 40 हजार का सवाल- भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग की जाने वाली 'रेवती' और 'अश्लेषा' इनमें से किसके नाम हैं?
A. रडार
B. टॉरपीडो
C. पनडुब्बी 
D. विमान वाहक

सही जवाब- रडार

12 लाख 50 हजार का सवाल- इनमें से किसने 'फीयरलेस गवर्नेस' नामक एक बुक लिखी?
A. निर्मला सीतारमण
B. स्मृति ईरानी
C. किरण बेदी
D. शीला दीक्षित

सही जवाब- किरण बेदी

25 लाख का सवाल- कौन से संघर्ष में सम्मिलित व्यक्ति 'समर सेवा स्टार' प्राप्त करने के अधिकारी हैं?
A. 1947 कश्मीर युद्ध
B. 1999 कारगिल युद्ध
C. 1962 भारत-चीन युद्ध
D. 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध

सही जवाब- 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध

50 लाख का सवाल-.ओडिशा में विधायक के रूप में श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के पास इनमें से कौन सा मंत्रालय था?
A. वाणिज्य और परिवहन
B. गृह
C. महिला एंव बाल विकास 
D. वित्त

सही जवाब- वाणिज्य और परिवहन

75 लाख का सवाल- 1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें?
A. घोंसला बनाना
B. एक जाल बुनना
C. पंखों के जरिए उड़ना
D. जन्म देना

सही जवाब- एक जाल बुनना

इसे भी पढ़ें
KBC 14: महाभारत में किस ऋषि का मंत्र परखने कुंती बनी कर्ण की मां..दीजिए केबीसी के इन सवालों के जवाब

KBC 14: एक करोड़ के इस सिंपल सवाल का जवाब नहीं दे सकीं कंटेस्टेंट, क्या आपके पास है जवाब

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर