सितंबर का एग्जाम कैलेंडर : एक ही महीने में 7 EXAM.. यहां देखें पूरा शेड्यूल

सितंबर का महीना परीक्षाओं का महीना है। इस महीने एक साथ कई बड़ी परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसमें संघ लोक सेवा आयोग से लेकर एसएससी और बैंक तक की परीक्षाएं हैं। कैंडिडेट्स यहां इन परीक्षाओं की सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं..
 

Asianet News Hindi | / Updated: Sep 02 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क : सितंबर का महीना परीक्षा वाला होने जा रहा है। इस महीने एक-दो नहीं बल्कि सात-सात बड़े एग्जाम होने जा रहे हैं। इसमें UPSC NDA, CDS, RRB और NET जैसी परीक्षाएं हैं. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इसमें शामिल होंगे। कई बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां देखिए इस महीने किस-किस डेट पर कौन-कौन सी परीक्षाएं होंगी...

UPSC NDA (II) 2022
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 4 सितंबर, 2022 दिन रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II) का आयोजन करेगी। इस परीक्षा के जरिए इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 400 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा का मोड ऑफलाइन है। पहली बार इस परीक्षा में लड़कियां भी शामिल होने जा रही हैं।

UPSC CDS (II) 2022
4 सितंबर, 2022 को ही यूपीएससी की तरफ से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS)-II की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 339 पद भरे जाएंगे। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में नियुक्ति मिलेगी। इस परीक्षा में भी कई लाख उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

IBPS Clerk Prelims 2022 
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) 11 सरकारी बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है। 3 और 4 सितंबर, 2022 को आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

CSIR UGC NET 2022
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसी महीने सीएसआईआर नेट-2022 (CSIR NET 2022) का आयोजन करने जा रही है। ये परीक्षाएं 16 से 19 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसमें लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।

NTA UGC NET June 2022, Dec 2022
यूजीसी नेट-2022 की अगस्त में आयोजित होने वाली परीक्षाएं 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं एनटीए की तरफ से 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी। इसके जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्यता निर्धारित की जाएगी।

RRB Group D 2022 CBT Phase 2-3
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आयोजित ग्रुप डी की परीक्षाओं के दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षाएं इसी महीने आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं 26 अगस्त से 8 सितंबर, 2022 तक चल रही हैं, जबकि तीसरे चरण की परीक्षाएं 8 सितंबर से 19 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि इस परीक्षा में करीब 1.15 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं।

DSSSB Assistant Teacher Primary 2022 
DSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board) इसी महीने प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रही है। ये परीक्षाएं किसी भी तारीख को आयोजित हो सकती हैं। परीक्षा की फाइनल तारीख DSSSB अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर  करेगा। उम्मीदवार समय-समय  पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें
NEET PG Counselling 2022: जानें नीट पीजी काउंसलिंग का नया शेड्यूल और हर डिटेल्स

NDA Exam 2022: आखिरी 4 दिनों में इस तरह करें स्मार्ट रिवीजन, न करें ऐसी भूल

Share this article
click me!