Teachers' Day : ये हैं देश के 46 बेस्ट टीचर..शिक्षक दिवस पर मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Published : Sep 01, 2022, 06:59 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 07:01 PM IST
Teachers' Day : ये हैं देश के 46 बेस्ट टीचर..शिक्षक दिवस पर मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

सार

स्कूल शिक्षा में बेहतरीन योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 46 शिक्षकों का सम्मान करेंगी। 5 सितंबर को विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में इन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

करियर डेस्क : 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (National Teachers Day 2022) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (Droupadi Murmu) देश के 46 बेस्ट टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये शिक्षक देश के अलग-अलग राज्यों से चुने गए हैं। इनका चयन ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। इस अवॉर्ड का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों का हौसला बढ़ाना है। ताकि छात्रों को कुछ नया सीखने को मिले और उनका भविष्य उज्जव हो सके। बता दें कि इन शिक्षकों ने न सिर्फ अपनी प्रतिबद्धता और लगन से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि स्टूडेंट्स को योग्य भी बनाया है। आइए जानते हैं कौन हैं ये 46 शिक्षक और किस राज्य  से सबसे ज्यादा...

ये हैं देश के 46 बेस्ट टीचर्स 
हरियाणा- अंजू दहिया
दिल्ली-रजनी शर्मा
चंडीगढ़- सीमा रानी
गोवा- मारिया मुरेना मिरांडा
गुजरात- उमेश भरतभाई वाला
छत्तीसगढ़- ममता अहर
ओडिशा- ईश्वर चंद्र नायक
पश्चिम बंगाल- बुद्धदेव दत्ता
जम्मू और कश्मीर- जाविद अहमद राथर
लद्दाख- मोहम्मद जाबिर 
उत्तर-प्रदेश- खुर्शीद अहमद
नागालैंड- मिमी योशी
मणिपुर- नोंगमैथेम गौतम सिंह
मेघालय- गमची टिमरे आर मारक
त्रिपुरा-  संतोष नाथ
असम- मीनाक्षी गोस्वामी
झारखंड- शिप्रा
अंडमान और निकोबार- रंजन कुमार विश्वास
पुदुचेरी- अरविंद राजा 
तमिलनाडु- रामचंद्रन
आंध्र प्रदेश- रवि अरुणा 
उत्तराखंड- प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी
राजस्थान- सुनीता और दुर्गा राम मुवाल
मध्यप्रदेश- नीरज सक्सेना और ओम प्रकाश पाटीदार
बिहार- सौरभ सुमन और निशि कुमारी
कर्नाटक- जी पोंसकरी और उमेश टीपी
सिक्किम- माला जिगदल दोरजी और सिद्धार्थ योनजोन
हिमाचल प्रदेश- युद्धवीर, वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार
पंजाब- हरप्रीत सिंह, अरुण कुमार गर्ग और वंदना शाही
महाराष्ट्र- शशिकांत संभाजीराव कुलठे, सोमनाथ वामन वाके और कविता सांघवी
तेलंगाना- कंडाला रमैया, टीएन श्रीधर और सुनीता राव

इसे भी पढ़ें
Teachers' Day: पिता की ख्वाहिश राधाकृष्णन न सीखें इंग्लिश, बने पुजारी, बेटे ने पकड़ी अलग राह, जानें रोचक बातें

Teacher's Day: पहली बार कब मनाया गया था शिक्षक दिवस, जानें इतिहास से लेकर महत्व तक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और