
करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) चल रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉटसीट पर बैठना न तो आसान है और ना ही वहां टिके रहना। क्योंकि करोड़पति बनने के लिए आपका नॉलेज दमदार होना चाहिए। सिर्फ जीनियस लोग ही सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आप बिग-बी के सामने हॉटसीट पर बैठकर करोड़ों की प्राइज मनी जीत सकते हैं तो इन 15 सिंपल सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट कर लें..
1. महर्षि वाल्मीकि ने कौन सा महाकाव्य लिखा है?
A. रामायण
B. महाभारत
C. दशावतार
D. विष्णुपुराण
सही जवाब- रामायण
2. वर्तमान में भारत के वित्त मंत्री हैं?
A. मनमोहन सिंह
B. अरुण जेटली
C. पीयूष गोयल
D. निर्मला सीतारमण
सही जवाब- निर्मला सीतारमण
3. ऐसे जीव जो पौधे और जानवर दोनों को खाते हैं?
A. शाकाहारी
B. सर्वाहारी
C. मांसाहारी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
सही जवाब- सर्वाहारी
4. गैम्बिट शब्द किस खेल से संबंधित है?
A. मोनोपोली
B. लूडो
C. शतरंज
D. कैरम
सही जवाब- शतरंज
5. कौन सा वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है?
A. पिंकफॉन्ग द्वारा बेबी शार्क डांस
B. लुइस फोंसी फीट डैडी यांकी द्वारा डेस्पासिटो
C. लूलू किड्स द्वारा जॉनी जॉनी यस पापा
D. एड शिरीन द्वारा शेप ऑफ यू
सही जवाब- पिंकफॉन्ग द्वारा बेबी शार्क डांस
6. भारत का कौन-सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है?
A. नागालैंड
B. असम
C. त्रिपुरा
D. अरुणाचल प्रदेश
सही जवाब- त्रिपुरा
7. चिकित्सा क्षेत्र में MRI का पूरा नाम है?
A. मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग
B. मीटर्ड रेजीनेंस इमेजिंग
c. मैगनेटिक रिएक्शन इमेजिंग
D. मीटर्ड रिएक्शन इमेजिंग
सही जवाब- मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग
8. अपने गुरु गुलाम अली खान को श्रद्धांजलि देने अपना नाम बदलने से पहले जावेद अली का नाम था?
A. जावेद अली खान
B. जावेद हुसैन
c. जावेद रहमान
D. जावेद अमजद खान
सही जवाब- जावेद हुसैन
9. कौन सा शहर स्पेन की राजधानी है?
A. सेविला
B. बार्सिलोना
c. वालेंसिया
D. मैड्रिड
सही जवाब- मैड्रिड
10. किस कंपनी का शुभंकर या मैस्कॉट सुपर मारियो है?
A. निंटेंडो
B. सोनी
C. सेगा
D. माइक्रोसॉफ्ट
सही जवाब- निंटेंडो
11. किस ग्रह के A-B छल्लों के बीच कैसीनी दरार मिलती है?
A. बृहस्पति
B. बुध
C. वरुण
D. शनि
सही जवाब- शनि
12. साल 1913 में किस संगठन की शुरुआत अमेरिका में रहने वाले सदस्यों ने अंग्रेजों के खिलाफ की?
A. गदर पार्टी
B. शिरोमणि अकाली दल
C. फॉरवर्ड ब्लॉक
D. स्वराज पार्टी
सही जवाब- गदर पार्टी
13. महाभारत में किसका वास्तविक नाम देवव्रत था?
A. भीम
B. युधिष्ठिर
C. भीष्म
D. कर्ण
सही जवाब- भीष्म
14. किस देश के झंडे में सबसे ज्यादा रंग हैं?
A. भारत
B. दक्षिण अफ्रीका
C. चीन
D. अमेरिका
सही जवाब- दक्षिण अफ्रीका
15. मुगल शासक अकबर के शासनकाल में राजा टोडर मल को मुख्य रूप से किसके विकास का श्रेय जाता है?
A. राजस्व प्रणाली
B. संगीत वाद्ययंत्र
C. काव्य
D. इतिहास लेखन
सही जवाब- राजस्व प्रणाली
इसे भी पढ़ें
KBC 14: लंकापति रावण तो लंका लक्ष्मी कौन? केबीसी में पूछा गया जबरदस्त सवाल
KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi