
करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) दिन पर दिन रोचक होता जा रहा है। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)के सवाल और हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के जवाब दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। सिंपल से सिंपल सवाल सुनकर दर्शकों को लग रहा है कि काश वे हॉट सीट पर बैठे होते। लेकिन वहां तक पहुंचना इतना आसान भी नहीं। अगर आपको लगता है कि आप केबीसी में करोड़ों की प्राइज मनी जीत सकते हैं तो आपके लिए लेटेस्ट एपिसोड्स में पूछे गए 25 सवाल..इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें..
1. भारतीय रिजर्व बैंक के लिए 7 साल से ज्यादा का सबसे लंबा कार्यकाल किस गवर्नर रहा है?
A. केजी अम्बेगांवकर
B. बीएन आदरकार
C. लक्ष्मी कान्त झा
D. बेनेगल रामा राव
सही जवाब- बेनेगल रामा राव
2. 1 जुलाई 2022 को, भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में पूर्ण परिचालन में आया?
A. तेलंगाना
B. असम
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
सही जवाब- तेलंगाना
3. इनमें से किसकी जांच के लिए जस्टिस खोसला आयोग और जस्टिस मुखर्जी आयोग गठित किए गए?
A. 1992 शेयर बाजर घोटाल
B. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु
C. भारत-चीन युद्ध
D. जलियांवाला बाग हत्याकांड
सही जवाब- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु
4. इनमें से कौनसा मंत्रालय मुख्य रूप से भारत के परदेशी संबंधों का कार्य संभालता है?
A. वस्त्र
B. जल शक्ति
C. विदेशी मामले
D. शिक्षा
सही जवाब- विदेशी मामले
5. एकमात्र भारतीय राज्य, जिसकी सीमा सिक्किम से लगती है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. झारखंड
D. पश्चिम बंगाल
सही जवाब- पश्चिम बंगाल
6. एस अगेंस्ट ऑड्स किस भारतीय खिलाड़ी की आत्मकथा?
A. साइना नेहवाल
B. पीवी सिंधु
C. सानिया मिर्जा
D. जोशना चिनप्पा
सही जवाब- सानिया मिर्जा
7. किस गैस के ठोस रूप को ड्राई आइस कहा जाता है?
A. हाइड्रोजन सल्फाइड
B. अमोनिया
C. कार्बन डाइ ऑक्साइड
D. मिथेन
सही जवाब- कार्बन डाइ ऑक्साइड
8. गांधी इरविन समझौते के तहत किसे समाप्त कर दिया गया था?
A. असहयोग आंदोलन
B. खिलाफत आंदोलन
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. सविनय अवज्ञा आंदोलन
सही जवाब- सविनय अवज्ञा आंदोलन
9. इनमें से किसके लोगो में फिंगरप्रिंट को चित्रित किया गया है?
A. आधार
B. आत्मनिर्भर भारत
C. स्टार्टअप इंडिया
D. मेक इन इंडिया
सही जवाब- आधार
10. जून 2004 में दुनिया की अग्रणी कण भौतिकी प्रयोगशाल सर्न ने क्या दर्शाते हुए एक मूर्ति का अनावरण किया?
A. आर्यभट्ट
B. जंतर मंतर
C. नटराज
D. महरौली का लौह स्तम्भ
सही जवाब- नटराज
11. महाभारत के अनुसार, जब उनका जन्म हुआ तो किसके हाथ में एक तलवार थी?
A. कर्ण
B. धृतद्यमन
C. विदुर
D. भगवान परशुराम
सही जवाब- धृतद्यमन
12. कौन सा स्मारक उत्तर प्रदेश राज्य में नहीं है?
A. फतेहपुर सिकरी
B. हवा महल
C. सिकंदरा
D. बड़ा इमामबाड़ा
सही जवाब- हवा महल
13. इनमें से कौन सा शब्द राष्ट्रगान जन गण मन में नहीं है?
A. तत्व
B. शुभ
C. तरंग
D. अधिनायक
सही जवाब- तत्व
14. इनमें से एक तरह का कंप्यूटर हार्डवेयर नहीं है?
A. मदरबोर्ड
B. ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट
C. हार्ड डिस्क
D. ऑपरेटिंग सिस्टम
सही जवाब- ऑपरेटिंग सिस्टम
15. किस फिल्म में मुख्य अभिनेता ने दोहरी भूमिका नहीं निभाई?
A. डॉन
B. सत्या
C. कहो न प्यार है
D. कमीने
सही जवाब- सत्या
16. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला क्रिकेटर?
A. सचिन तेंदुलकर
B. स्टीव वॉ
C. शेन वॉर्न
D. सुनील गावस्कर
सही जवाब- सचिन तेंदुलकर
17. बटुआ बनाने में किस चीज का उपयोग किया जाता है?
A. चमड़ा
B. कपास
C. ऊन
D. रेशम
सही जवाब- चमड़ा
18. वस्तु एवं सेवा कर यानी की GST की संकल्पना किस देश में शुरू हुई?
A. भारत
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. जर्मनी
D. कनाडा
सही जवाब- कनाडा
19. भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन कंट्री कॉलिंग कोड है?
A.1
B.47
C.91
D.158
सही जवाब- C.91
20. USA के पास GPS है तो भारत के स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली परिचालन नाम?
A. नैविक
B. दिशा
C. आईपीएस
D. ग्लोनास
सही जवाब- नैविक
21. सितंबर 2022 में किस महिला क्रिकेटर ने एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक 255 विकेट लेने के बाद संन्यास लिया?
A.मिताली राज
B.झूलन गोस्वामी
C.पूनम यादव
D.स्मृति मंधना
सही जवाब- झूलन गोस्वामी
22. यूनाइटेड किंगडम के सम्राट के रूप में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का उत्तराधिकारी?
A.जॉर्ज VI
B.विलियम IV
C.हेनरी VIII
D.चार्ल्स III
सही जवाब- चार्ल्स III
23. वरीयता क्रम के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश के समकक्ष किसकी वरीयता है?
A.पूर्व प्रधानमंत्री
B.लोकसभा अध्यक्ष
C.पूर्व राष्ट्रपति
D.प्रधानमंत्री
सही जवाब- लोकसभा अध्यक्ष
24. भगवद गीता किस ग्रंथ का हिस्सा है?
A.रामायण
B.मेघदूतम्
C.पंचतंत्र
D.महाभारत
सही जवाब- महाभारत
25. कौन सी भाषा द्रविड़ भाषाओं में सबसे पुरानी है?
A. तमिल
B. तेलुगु
C. मलयालम
D. कन्नड़
सही जवाब- तमिल
इसे भी पढ़ें
KBC 14: लंकापति रावण तो लंका लक्ष्मी कौन? केबीसी में पूछा गया जबरदस्त सवाल
KBC 14: किस हड्डी को कहते हैं माथा, कहां बसता है दुनिया का सबसे ठंडा गांव? क्या आप जानते हैं जवाब
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi