
करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) हर दिन के साथ और भी ज्यादा इंट्रेस्ट्रिंग होता जा रहा है। हर वर्ग के दर्शक इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। स्टूडेंट्स को इस शो में पूछे गए सवाल और उनके जवाब काफी पसंद आ रहे हैं। केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कंटेस्टेंट से फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्य और बायोलॉजी से जुड़ा सवाल पूछा। इन सवालों का जवाब बेहद आसान है। लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए 15 सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें...
1. बंगाल का द्वार किस शहर के नाम का शाब्दिक अर्थ माना जाता है?
A. दरभंगा
B. दादर
C. दौसा
D. धुले
सही जवाब- दरभंगा
2. अगस्त 2022 में जर्मनी ने किस चीज से चलने वाली हाईटेक ट्रेंनों की शुरुआत की?
A. सौर मंडल
B. हाइड्रोजन
C. परमाणु शक्ति
D. पवन उर्जा
सही जवाब- हाइड्रोजन
3. साल 2007 के कुरुक्षेत्र में एक तारामंडल स्थापित किया गया था, उसका नाम किसकी स्मृति में रखा गया है?
A. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
B. सीवी रमन
C. राकेश शर्मा
D. कल्पना चावला
सही जवाब- कल्पना चावला
4. इस संगठन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय को 1950 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त नियुक्त किए गए थे?
A. निर्वाचन आयोग
B. भारतीय सेना
C. भारतीय रिजर्व बैंक
D. सर्वोच्च न्यायालय
सही जवाब- भारतीय सेना
5. महात्मा गांधी का चित्र जिसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपने ऑफिस में रखा था, उसे किसने बनाया था?
A. अकबर पदमसी
B. लक्ष्मण पाई
C. वासुदेव गायतोंडे
D. उपेंद्र महारथी
सही जवाब- उपेंद्र महारथी
6. साल 1934 में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी?
A. बलबीर सिंह
B. राशिद अनवर
C. राम मेहर
D. हरि सिंह
सही जवाब- राशिद अनवर
7. साल 2023 ICC एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. पाकिस्तान
D. भारत
सही जवाब- भारत
8. जमीन पर किसी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा क्या होती है?
A. गतिज ऊर्जा
B. रासायनिक ऊर्जा
C. गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा
D. परमाणु ऊर्जा
सही जवाब- गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा
9. किस प्रकार की मेमोरी स्थायी होती है?
A. RAM
B. ROM
C. BIOS
D. CACHE
सही जवाब- ROM
10. जब बारिश की बूंदे गिरते हुए जम जाती हैं तो किस तरह की वर्षा होती है?
A. स्लीट
B. स्नोफॉल
C. स्नोस्टॉर्म
D. ड्रिजल
सही जवाब- स्लीट
11. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी का नाम क्या है?
A. टिबिया
B. मेटा टारसेल
C. फेलेंजियस
D. स्टेप्स
सही जवाब- स्टेप्स
12. पौधे की जड़ें किस दिशा में आगे बढ़ती हैं?
A. नीचे की ओर
B. वायु प्रवाह की ओर
C. प्रकाश की ओर
D. ऊपर की ओर
सही जवाब- नीचे की ओर
13. किस एप्लिकेशन का उपयोग प्रेजेंटेशन बनाने में होता है?
A. एमएस एक्सेस
B. एमएस वर्ड
C. एमएस एक्सेल
D. एमएस पॉवरपॉइंट
सही जवाब- एमएस पॉवरपॉइंट
14. 10वीं शताब्दी में दशमलव के बाद 6वें अंक तक एक साल की लंबाई की सही-सही गणना किस गणितज्ञ ने की थी?
A. उमर खय्याम
B. अहमद अल-नसावी
C. अल-बेरुनी
D. इब्न सीना
सही जवाब- उमर खय्याम
15. रासायनिक यौगिक कैल्शियम सल्फेट किस नाम से जाना जाता है?
A. एप्सम नमक
B. जिप्सम नमक
C. ब्लू विट्रियल
D. पोटाश फिटकरी
सही जवाब- जिप्सम नमक
इसे भी पढ़ें
KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल
KBC 14 : 5th क्लास का स्टूडेंट भी दे दे केबीसी के इन सिंपल सवालों का जवाब, क्या आपके पास Answers
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi