KCET Result 2026 OUT: एडमिशन के लिए स्कोरकार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखें, वरना अटकेगी काउंसलिंग!

Published : Jun 06, 2026, 05:29 PM IST
KCET Result

सार

KCET 2026 का रिज़ल्ट कहां और कैसे चेक करें? क्या रिजल्ट देखने की कोई डायरेक्ट लिंक भी है? इस साल KCET 2026 इंजीनियरिंग स्ट्रीम में किसने टॉप किया है? काउंसलिंग के दौरान किन डॉक्यूमेंट्स की सबसे ज्यादा जरूरत होगी?

KCET Result 2026: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में तनीषा कार्तिक ने टॉप किया है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो अब आपका स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। करीब 3.3 लाख से ज्यादा छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब जब रिजल्ट आ चुका है, तो असली रेस शुरू होती है, कॉलेज में एडमिशन पाने की। लेकिन याद रखें, सिर्फ रिजल्ट देखना काफी नहीं है, आगे की राह के लिए आपको कुछ जरूरी चीजें अभी से संभालकर रखनी होंगी।

KCET Result Direct Link: रिजल्ट कैसे और कहां चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGCET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने नाम के शुरुआती 4 लेटर एंटर करें।
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  • KCET 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक (cetonline.karnataka.gov.in)

KCET Counseling 2026: स्कोरकार्ड के साथ क्या रखना है जरूरी?

KEA ने साफ तौर पर गाइडलाइन जारी की है कि परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को स्कोरकार्ड (Scorecard) और रैंक कार्ड (Rank Card) की हार्ड कॉपी बेहद सुरक्षित रखनी होगी। रिजल्ट आने के बाद अब अगला कदम काउंसलिंग का है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और वेटरनरी जैसे कोर्सेज में सीट अलॉटमेंट के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत कई स्टेज पर पड़ेगी। अगर आपके पास डाउनलोड किया हुआ स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड नहीं होगा, तो आपकी काउंसलिंग प्रक्रिया बीच में ही रोकी जा सकती है। इसलिए इसके 2-3 प्रिंटआउट अभी से निकालकर रख लें।

KCET 2026 Counseling: कहां-कहां काम आएंगे ये डॉक्यूमेंट्स

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय
  • चॉइस फिलिंग और मॉक अलॉटमेंट के दौरान
  • कॉलेज में फाइनल रिपोर्टिंग और फीस जमा करते समय।

KCET Result 2026: इस बार रिजल्ट में क्या रहा खास?

इस साल का रिजल्ट पूरी तरह साफ-सुथरा और सटीक रहे, इसके लिए KEA ने काफी मेहनत की है। परीक्षा के दौरान कुछ गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद 24 मई को हीरियुर सेंटर पर कड़ाई से री-असेसमेंट (दोबारा मूल्यांकन) कराया गया ताकि किसी भी छात्र के साथ नाइंसाफी न हो। एग्रीकल्चर और वेटरनरी साइंस के छात्रों के पेंडिंग प्रैक्टिकल टेस्ट पूरे होने के बाद ही फाइनल लिस्ट तैयार की गई। प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) के नंबरों और फाइनल आंसर की (Answer Key) को अच्छे से मिलाने के बाद ही यह रैंक लिस्ट बनाई गई है।

KCET Result 2026 के बाद अब आगे क्या करना होगा?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अपने सभी जरूरी सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड की जांच करानी होगी।

चॉइस फिलिंग (Choice Filling): आपको अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेज की लिस्ट पोर्टल पर भरनी होगी।

मॉक अलॉटमेंट (Simulated Allotment): सिस्टम आपको एक रफ आइडिया देगा कि आपकी रैंक पर कौन सा कॉलेज मिल सकता है।

फाइनल सीट अलॉटमेंट: आपको कॉलेज अलॉट कर दिया जाएगा, जहाँ जाकर आपको एडमिशन कंफर्म करना होगा।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्लंबर की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! IIM ग्रेजुएट की टेंशन वाली पोस्ट हो रही वायरल
इंटरव्यू का डर होगा खत्म? रेडिट यूजर की यह ट्रिक बदल सकती है आपका पूरा गेम