
NCTE MITRA Initiative: देशभर के स्कूली शिक्षकों को अब पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी का मार्गदर्शन मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने उन्हें राष्ट्रीय मेंटरिंग पहल MITRA के तहत राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है। उन्होंने अगले महीने इस पहल के तहत अपना पहला सत्र आयोजित करने की इच्छा जताई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि MITRA पहल क्या है और इससे शिक्षकों को क्या फायदा होगा?
MITRA, राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (National Mission for Mentoring) से जुड़ी पहल है। इसकी परिकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई है। इसका उद्देश्य अनुभवी शिक्षकों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को स्कूली शिक्षकों से जोड़ना है, ताकि उन्हें नियमित मार्गदर्शन मिल सके। इस पहल के जरिए शिक्षकों को ऑनलाइन संवाद और मेंटरिंग के माध्यम से अपनी पेशेवर क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।
ये भी पढ़ें- IBPS PO Mains Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट, कहां-कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? जानें लेटेस्ट अपडेट
NCTE के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक मेंटी के रूप में जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://nmm.ncte.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। शिक्षक अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार मेंटरिंग के क्षेत्र का चयन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PNB Jobs: PNB में नौकरी का बड़ा मौका! 8,254 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जानें कितने पदों पर होगी सीधी नियुक्ति
इस पहल का उद्देश्य केवल शिक्षकों को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षक और आजीवन सीखने वाला बनाना भी है। शिक्षकों की क्षमता और पढ़ाने के तरीके में सुधार होने से स्टूडेंट्स के सीखने के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। किरण बेदी जैसी अनुभवी शख्सियत का इस पहल से जुड़ना शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। अब उनके पहले मेंटरिंग सत्र और उसमें शामिल होने वाले विषयों पर सबकी नजर रहेगी।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।