नौकरी देने से पहले एक दिन काम? कोलकाता के इस हायरिंग दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

Published : Sep 25, 2026, 07:38 PM IST
Job Offer Letter Controversy

सार

Job Offer Letter Controversy: कोलकाता में नौकरी के लिए कई राउंड के बाद पहले एक दिन काम करने और फिर ऑफर लेटर देने के दावे से नई बहस शुरू हो गई है, जानें पूरा मामला।

Viral LinkedIn Job Post: नौकरी के लिए कई राउंड के इंटरव्यू देने के बाद अगर उम्मीदवार से कहा जाए कि पहले एक दिन काम करके दिखाइए, फिर ऑफर लेटर मिलेगा, तो सवाल उठना लाजिमी है। कोलकाता से सामने आए एक ऐसे ही कथित हायरिंग अनुभव ने सोशल मीडिया पर नौकरी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर बहस छेड़ दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।

कई राउंड के बाद अचानक बोला- आज ही जॉइन करो

यह मामला LinkedIn पर अरात्रिका मन्ना की एक पोस्ट के बाद सामने आया। अरात्रिका मन्ना ने दावा किया कि उनकी बहन ने कोलकाता की एक जानी-पहचानी कंपनी में नौकरी के लिए कई राउंड के इंटरव्यू दिए थे। पूरी प्रक्रिया के बाद उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि उन्हें उसी दिन जॉइन करना होगा। उम्मीदवार ने सोमवार से काम शुरू करने की बात कही, लेकिन पोस्ट के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे स्वीकार नहीं किया गया।

इसके बाद मामला और चर्चा में आ गया। अरात्रिका मन्ना के अनुसार, जब उनकी बहन ने ऑफर लेटर मांगा तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि पहले एक दिन काम करना होगा और उसके बाद ऑफर लेटर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Travel Influencer कैसे बनें? जानिए 26 साल की Rhiannon Wood की कहानी, घूमने के शौक से लाखों कमाई तक

सैलरी, नाइट शिफ्ट और ट्रांसपोर्ट पर भी सवाल

LinkedIn पोस्ट में दावा किया गया कि प्रस्तावित वेतन उम्मीदवार की अपेक्षा और बाजार के हिसाब से काफी कम था। इसके साथ नाइट शिफ्ट के लिए ट्रांसपोर्ट फैसलिटी, नाइट शिफ्ट अलाउंस या काम के समय के बदले किसी अतिरिक्त लाभ का प्रावधान नहीं होने की बात भी कही गई।

अरात्रिका मन्ना ने अपनी पोस्ट में जोर दिया कि मुद्दा सिर्फ ज्यादा सैलरी की मांग का नहीं है। उनके मुताबिक, उम्मीदवार को नौकरी शुरू करने से पहले वेतन, काम के घंटे, शिफ्ट, जॉइनिंग की शर्तें और रोजगार की बाकी जरूरी जानकारी साफ तौर पर मिलनी चाहिए। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

पोस्ट पर कई लोगों ने इस तरह की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऑफर लेटर से पहले काम शुरू कराना एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में नाइट शिफ्ट के लिए ट्रांसपोर्ट या अतिरिक्त भत्ते का न मिलना कुछ नौकरियों में देखने को मिलता है।

दूसरी ओर, कुछ कमेंट्स में लोगों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कोलकाता में छोटी कंपनियों और स्टार्टअप्स में भी औपचारिक भर्ती प्रक्रिया का पालन होते देखा है। यानी इस मामले पर सोशल मीडिया पर राय एक जैसी नहीं रही।

ये भी पढ़ें- श्रीराम कृष्णन की कितनी है नेट वर्थ? AI सेफ्टी संगठन में CEO रोल की खबर से फिर सुर्खियों में

उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है ऑफर लेटर?

इस पूरे मामले का सबसे अहम पहलू यही है कि नौकरी शुरू करने से पहले उम्मीदवार को रोजगार की शर्तें स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए। सैलरी, डेजिगनेशन, वर्किंग आवर, शिफ्ट टाइमिंग, प्रोबेशन, नोटिस पीरिएड और अन्य शर्तों की जानकारी पहले लेना बाद की गलतफहमी से बचा सकता है। फिलहाल वायरल पोस्ट में कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और कंपनी की ओर से इस दावे पर कोई सत्यापित प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
श्रीराम कृष्णन की कितनी है नेट वर्थ? AI सेफ्टी संगठन में CEO रोल की खबर से फिर सुर्खियों में