श्रीराम कृष्णन कौन हैं? चेन्नई से व्हाइट हाउस तक पहुंचे, अब AI सेफ्टी संगठन की कमान की चर्चा

Published : Sep 25, 2026, 01:34 PM ISTUpdated : Sep 25, 2026, 01:39 PM IST
Who is Sriram Krishnan

सार

Who is Sriram Krishnan: श्रीराम कृष्णन कौन हैं? जानिए उनका एजुकेशन, करियर, चेन्नई से व्हाइट हाउस तक का सफर और अब Google, OpenAI व Anthropic के AI सेफ्टी संगठन में CEO रोल की चर्चा।

Sriram Krishnan Biography: चेन्नई से निकलकर अमेरिका की टेक इंडस्ट्री और फिर व्हाइट हाउस तक पहुंचे श्रीराम कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी संभावित जिम्मेदारी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल, ओपनएआई और एंथ्रोपिक एक नए एआई सेफ्टी स्टैंडर्ड संगठन पर काम कर रहे हैं और इस प्रस्तावित संस्था की कमान के लिए कृष्णन के नाम पर विचार किया जा रहा है। इस संगठन को फिलहाल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फ्रंटियर एआई यानी SAFA कहा जा रहा है। हालांकि, अभी संगठन और कृष्णन की नियुक्ति दोनों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जानिए श्रीराम कृष्णन कौन हैं? उनका एजुकेशन, करियर समेत जरूरी बातें।

श्रीराम कृष्णन कौन हैं?

श्रीराम कृष्णन का जन्म जनवरी 1984 में चेन्नई में हुआ। श्रीराम कृष्णन अमेरिका में टेक्नोलॉजी, वेंचर कैपिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी से जुड़े चर्चित नाम हैं। चेन्नई में जन्मे कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक, याहू और स्नैप जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम किया है। वह टेक और बिजनेस पॉडकास्टर आरती राममूर्ति के पति हैं और दोनों मिलकर ‘द आरती एंड श्रीराम शो’ होस्ट करते हैं। इस शो में टेक्नोलॉजी, बिजनेस, स्टार्टअप और बदलती डिजिटल दुनिया से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होती है।

श्रीराम कृष्णन का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

श्रीराम कृष्णन की शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज शिक्षा तमिलनाडु में हुई। उन्होंने SRM इंजीनियरिंग कॉलेज, कट्टनकुलाथुर से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया। उन्होंने 2005 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह अमेरिका चले गए, जहां से उनके टेक्नोलॉजी करियर की शुरुआत हुई।

श्रीराम कृष्णन के करियर की शुरुआत

2005 में अमेरिका जाने के बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट से अपने टेक करियर की शुरुआत की। इसके बाद ट्विटर, फेसबुक, याहू और स्नैप जैसी बड़ी टेक कंपनियों में प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। फेसबुक में उन्होंने ऑडियंस नेटवर्क जैसे अहम प्रोडक्ट पर काम किया। ट्विटर में भी वह प्रोडक्ट टीम का हिस्सा रहे और एलन मस्क के कंपनी संभालने के बाद बदलावों के दौर में उन्होंने इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों के साथ काम किया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी? चुनाव आयोग में 10 महीने में 14 बार क्यों जताई आपत्ति

वेंचर कैपिटल से व्हाइट हाउस तक पहुंचे

2021 में कृष्णन ने अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म एंड्रीसन होरोविट्ज यानी ए16जेड ज्वाइन की और जनरल पार्टनर बने। यहां उनका फोकस टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े निवेश पर रहा। उनकी पत्नी आरती राममूर्ति के साथ उनका टेक और बिजनेस पॉडकास्ट द आरती एंड श्रीराम शो भी चर्चित है।

जनवरी 2025 में कृष्णन ट्रंप प्रशासन में सीनियर व्हाइट हाउस पॉलिसी एडवाइजर ऑन एआई बने। उन्होंने अमेरिकी एआई नीति से जुड़े कामों में हिस्सा लिया और अमेरिका एआई एक्शन प्लान तैयार करने वाली टीम के साथ काम किया। जून 2026 में उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ दी।

ये भी पढ़ें- SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी

अब एआई सेफ्टी संगठन में बड़े रोल को लेकर क्या है चर्चा?

प्रस्तावित SAFA का मकसद एडवांस्ड एआई मॉडल्स की सेफ्टी टेस्टिंग और उनके लिए व्यावहारिक मानक तैयार करना बताया जा रहा है। यानी एआई कंपनियों के सेफ्टी वादों को ऐसे नियमों और टेस्ट में बदलना, जिनकी जांच की जा सके।

यही वजह है कि कृष्णन का नाम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टेक कंपनियों में प्रोडक्ट का अनुभव, वेंचर कैपिटल की समझ और अमेरिकी एआई पॉलिसी पर काम, उनके करियर के ये तीन अलग-अलग पड़ाव उन्हें इस संभावित CEO भूमिका के लिए एक अलग प्रोफाइल देते हैं। फिलहाल SAFA और कृष्णन की भूमिका को लेकर अंतिम फैसला बाकी है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी? चुनाव आयोग में 10 महीने में 14 बार क्यों जताई आपत्ति