Travel Influencer कैसे बनें? जानिए 26 साल की Rhiannon Wood की कहानी, घूमने के शौक से लाखों कमाई तक

Published : Sep 24, 2026, 12:42 PM IST
Travel Influencer Career

सार

How to Become a Travel Influencer: 26 की उम्र में Rhiannon Wood ने घूमने के शौक को करियर बना लिया। जानिए Travel Influencer बनकर कैसे कमाई बढ़ी और Instagram ने उनकी जिंदगी कैसे बदली। Travel Influencer कैसे बन सकते हैं?

Travel Influencer Earnings: आज के समय में करियर का मतलब सिर्फ 9 से 5 की नौकरी नहीं रह गया है। सोशल मीडिया ने कई नए करियर ऑप्शन भी खोले हैं। ब्रिटेन की 26 वर्षीय Rhiannon Wood (रियानन वुड) इसका एक शानदार उदाहरण हैं। घूमने के शौक को उन्होंने पहले इंस्टाग्राम कंटेंट में बदला और फिर इसी के जरिए ब्रांड डील, ग्रुप ट्रिप और ट्रैवल बिजनेस से कमाई शुरू की। रियानन वुड जर्नी से आप भी समझ सकते हैं किट्रैवल इन्फ्लुएंसर कैसे बनें?

पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ ट्रैवल का जुनून

रियानन वुड की ट्रैवल स्टोरी यूनिवर्सिटी के दिनों से शुरू हुई। 2021-22 में वह फ्रांस के Lyon में स्टडी-अब्रॉड प्रोग्राम के लिए गई थीं। वहां से उन्होंने यूरोप के कई हिस्सों और Alps की यात्राएं कीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनका मन सामान्य ऑफिस करियर के बजाय लगातार नई जगहें देखने में लगा रहा।

इसके बाद वह कनाडा पहुंचीं और बोट-कैनो रेंटल कंपनी, जिपलाइन कंपनी और स्की रिजॉर्ट जैसी जगहों पर काम किया। इन नौकरियों से कमाई तो होती थी, लेकिन उनका लक्ष्य कुछ ऐसा करना था जिसमें ट्रैवल भी जारी रहे और आमदनी भी बढ़े।

Instagram को बनाया करियर का पहला प्लेटफॉर्म

2024 के आखिर में रियानन वुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ज्यादा स्ट्रेटजीक तरीके से चलाना शुरू किया। उन्होंने सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी के कोर्स किए और इंस्टाग्राम कोच की मदद ली। मकसद साफ था, सिर्फ घूमने की तस्वीरें पोस्ट करने के बजाय ऐसा कंटेंट बनाना जिससे कमाई का रास्ता तैयार हो। करीब चार महीने बाद उन्हें पहली बड़ी ट्रैवल डील मिली। ऑनलाइन ग्रुप-ट्रिप कंपनी Mapo Tapo ने उन्हें स्विट्जरलैंड की यात्रा लीड करने का मौका दिया। इससे उन्हें करीब £330 यानी लगभग ₹40 हजार मिले।

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, क्या करती हैं? जानिए सुर्खियों में क्यों

अब एक ट्रिप से ₹2.5 लाख तक कमीशन

पहली ट्रिप के बाद उनके लिए ब्रांड और ट्रैवल कंपनियों के साथ काम के मौके बढ़ते गए। उन्होंने Skyscanner, Siroko और Roamless जैसी कंपनियों के साथ काम किया।

उनकी कमाई का एक हिस्सा ग्रुप टूर से मिलने वाले कमीशन से आता है। रियानन वुड के मुताबिक, एक ट्रिप से उन्हें अधिकतम $3,000 यानी करीब ₹2.5 लाख तक कमीशन मिला है। Instagram ब्रांड डील की फीस भी शुरुआती कुछ सौ डॉलर से बढ़कर $1,000 यानी करीब ₹84 हजार से ज्यादा हो गई है। Business Insider के अनुसार, Wood की मौजूदा कमाई लो-फाइव-फिगर रेंज में है। उनके Instagram पर करीब 60 हजार फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें- ₹711 करोड़ का टावर खरीदकर सुर्खियों में आए दिनेश ठक्कर कौन हैं? 12वीं पास से Angel One तक का सफर

अब अपना ट्रैवल बिजनेस शुरू करने की तैयारी

रियानन वुड की कहानी सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने तक सीमित नहीं है। अब वह अपनी ट्रैवल एजेंसी शुरू करने की दिशा में काम कर रही हैं। यानी उनका अगला कदम Influencer से आगे बढ़कर Travel Business की तरफ है। हालांकि इस करियर में ग्लैमर के साथ मेहनत भी काफी है। कंटेंट बनाना, ब्रांड से बातचीत करना, ईमेल संभालना और ग्रुप ट्रिप की तैयारी करना उनके रोजमर्रा के काम का हिस्सा है। रियानन वुड ने बताया है कि उन्हें शायद ही कोई पूरा दिन छुट्टी मिलती है।

उनका सफर उन युवाओं के लिए एक उदाहरण है जो Travel, Social Media और Content Creation को करियर के तौर पर देख रहे हैं। इस मॉडल में सिर्फ घूमने का शौक काफी नहीं है; कंटेंट, ऑडियंस, ब्रांड पार्टनरशिप और बिजनेस स्किल्स को साथ लेकर चलना पड़ता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

2 साल की बच्ची के प्री स्कूल एडमिशन के लिए ₹1.5 लाख डोनेशन? अहमदाबाद कारोबारी की पोस्ट पर छिड़ी बहस
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, क्या करती हैं? जानिए सुर्खियों में क्यों