Who is Rhiti Tiwari: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कौन हैं? कितनी पढ़ी-लिखी हैं, क्या करती हैं और म्यूजिक से उनका क्या कनेक्शन है? जानिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा।

Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwar: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी के वीडियो और बयान इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती नजर आई कि उनकी जिंदगी आसान नहीं है। उनके पापा उन्हें सिर्फ 25 हजार रुपए मंथली खर्च के लिए देते हैं। ऐसे में वह कई बार दिन में दो बार 10-10 रुपए के बडा पाव खाती हैं, ताकि उनका पेट भर सके। इस तरह की बातों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रीति तिवारी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच लोगों की दिलचस्पी रीति तिवारी को लेकर बढ़ गई है। अब सभी जानना चाहते हैं कि रीति तिवारी कौन हैं? वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं और शो में आने से पहले क्या करती थीं? जानिए रीति तिवारी के लाइफ की रोचक बातें।

रीति तिवारी कौन हैं?

रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। वह लंबे समय तक लाइमलाइट से काफी दूर रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के अलग होने के बाद उनका ज्यादा समय मुंबई में अपनी मां के साथ बीता। हालांकि, पिता मनोज तिवारी के साथ उनका रिश्ता बना रहा।

रीति तिवारी का एजुकेशन क्वालिफिकेशन, कहां से की पढ़ाई?

रीति ने मुंबई के जाने-माने जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी म्यूजिक में भी रही। वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और गिटार भी बजाती हैं।

ये भी पढ़ें- ₹711 करोड़ का टावर खरीदकर सुर्खियों में आए दिनेश ठक्कर कौन हैं? 12वीं पास से Angel One तक का सफर

क्या करती हैं रीति तिवारी?

रीति तिवारी एक सिंगर होने के साथ ही सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यानी बिग बॉस में आने से पहले ही वह म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं।

कौन से गाने से शुरू हुआ म्यूजिक सफर?

रीति तिवारी के शुरुआती प्रोजेक्ट्स में ‘चले आओ’ का नाम आता है। साल 2020 में रिलीज हुए इस रोमांटिक ट्रैक में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में उनका गाना ‘झूठी बेबी’ आया, जिसे उन्होंने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं OpenAI के विजय राजी और Anthropic के राहुल पाटिल? IIT नहीं किया, फिर भी AI की दुनिया में बड़ा नाम

रीति तिवारी का म्यूजिक से अलग बिग बॉस में खास अंदाज?

अब तक रीति को ज्यादातर म्यूजिक और अपनी निजी दुनिया तक सीमित देखा गया है। बिग बॉस उनके लिए बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस है, जहां कैमरों के बीच उनकी पर्सनैलिटी और गेम दोनों लोगों के सामने आ रहे हैं। पिता मनोज तिवारी की बिग बॉस वाली पुरानी पहचान के बीच अब रीति की अपनी कहानी कितनी अलग होती है, यही देखने वाली बात होगी। नीचे देखें बिग बॉस 20 का एक वीडियो जिसे देखने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है-

View post on Instagram