KVS Admission: कोरोना के कारण एडमिशन प्रोसेस में हुआ बदलाव, अब 9वीं में ऐसे मिलेगा प्रवेश

Published : Apr 30, 2021, 04:01 PM IST
KVS Admission: कोरोना के कारण एडमिशन प्रोसेस में हुआ बदलाव, अब 9वीं में ऐसे मिलेगा प्रवेश

सार

देश में लगभग 1247 केन्द्रीय विद्यालय हैं। यहां SC, ST और OBC को शिक्षा के अधिकार के तहत 15% एडमिशन कोटा भी दिया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण केवीएस ने 9वीं कक्षा के लिए एंट्रेंस एग्जाम रद्द कर दिया है।  

करियर डेस्क. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पहली से लेकर 9वीं क्लास तक के एडमिशन प्रोसेस में चेंज किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। केवीएस डिप्टी कमिश्चर की ओर से केंद्रीय विद्यालयों के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को यह नोटिस भेजा गया है।

क्या-क्या हुए हैं बदलाव

  • क्लास 1 के लिए एडमिशन की घोषणा 23 अप्रैल को होनी थी लेकिन अब यह 30 अप्रैल के बाद होगी। 
  • क्लास 2 से लेकर 9वीं तक की एडमिशन लिस्ट कब जारी होगी, इसका फैसला राज्यों के केवि डीसी द्वारा किया जाएगा।
  • केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है। लेकिन इस बार केवीएस ने यह एंट्रेंस एग्जाम रद्द कर दिया है।

9वीं क्लास में कैसे होगा एडमिशन
दरअसल, केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा (entrance examinations) होता है। लेकिन इस बार अन्य कक्षाओं की तरह ही प्रायॉरिटी कैटेगरी के आधार पर एडमिशन दिये जाएंगे।

27 अप्रैल तक होनी थी प्रोसेस
केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से 9 तक के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किये गये थे। एडमिशन की प्रोसेस 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और राज्यों में लगाई गई पाबंदियों के कारण इसमें बदलाव किया गया है।

PREV

Recommended Stories

CLAT Result 2026 Date: क्लैट रिजल्ट आज या कल? जानें सही डेट-स्कोरकार्ड डाउनलोड स्टेप्स
Vijay Diwas 2025: 16 दिसंबर को क्यों मनाते हैं विजय दिवस, जानिए 1971 भारत-पाक युद्ध की कहानी