KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय में TGT/PGT शिक्षकों की भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

Published : Feb 16, 2021, 12:14 PM IST
KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय में TGT/PGT शिक्षकों की भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

सार

भर्तियां शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए की जायेंगी। जो कैंडिडेट्स केंद्रीय विद्यालय नोयडा सेक्टर -24 में भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड में शामिल होना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय नोयडा में भर्ती वाक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगी।

करियर डेस्क.  KVS Recruitment 2021: टीचिंग जॉब्स की तलाश में हैं तो बीएलईडी / डीएड, CTET पास कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है। यहां केंद्रीय विद्यालय नोएडा सेक्टर 24 में पीजीटी टीजीटी, पीआरटी सहित विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी पार्ट टाइम के लिए संविदा पर आधारित है।

भर्तियां शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए की जायेंगी। जो कैंडिडेट्स केंद्रीय विद्यालय नोयडा सेक्टर -24 में भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड में शामिल होना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय नोयडा में भर्ती वाक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगी।

पदों का विवरण:

पीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान)

टीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत)

  • काउंसलर
  • स्टाफ नर्स
  • कंप्यूटर प्रशिक्षक
  • नृत्य और संगीत शिक्षक
  • विशेष शिक्षक
  • खेल कोच
  • योग शिक्षक
  • कला शिक्षा शिक्षक

 
इंटरव्यू की तारीख: 19 और 20 फरवरी 2021

शैक्षिक योग्यता: 

पीआरटी के लिए:  50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो + बीएलईडी / डीएड + CTET

टीजीटी के लिए: 50 फीसदी मार्क्स के साथ संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष परीक्षा पास हो। इसके साथ बीएड तथा CTET पेपर -2 परीक्षा पास हो।

पीजीटी के लिए:  (अंग्रेजी, हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान), कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त संस्थान से 50 फीसदी मार्क्स के साथ संबंधित विषय में परास्नातक किया हो। साथ ही कैंडिडेट्स के पास बीएड की डिग्री भी हो। 

साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट्स 

  • इंग्लिश और हिंदी माध्यम से पढ़ाने की क्षमता का अनुभव प्रमाणपत्र
  • शैक्षिक योग्यता संबंधी ओरजीनल प्रमाणपत्र/सर्टीफिकेट एवं प्रमाणित फोटोकॉपी
  • 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म

 

नोट:  अप्लाई के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यतानुसार पद चेक कर लें। ताकि इंटरव्यू में किसी तरह का कनफ्यूजन न हो। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!