पढ़ाई के साथ करें शानदार कमाई, इन 5 जगहों पर हैं मौके ही मौके

Published : Oct 23, 2019, 10:53 AM ISTUpdated : Oct 23, 2019, 10:57 AM IST
पढ़ाई के साथ करें शानदार कमाई, इन 5 जगहों पर हैं मौके ही मौके

सार

आजकल इंटरनेट पर काम करने के ऐसे कई प्लैटफॉर्म्स मौजूद हैं, जहां स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हुए भी कमाई कर सकते हैं। 12वीं करने के बाद इन प्लैटफॉर्म्स पर इंटर्नशिप करते हुए कमाई की जा सकती है। इन वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस भी नहीं देनी पड़ती है।  

करियर डेस्क। आजकल इंटरनेट पर काम करने के ऐसे कई प्लैटफॉर्म्स मौजूद हैं, जहां स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हुए भी कमाई कर सकते हैं। 12वीं करने के बाद इन प्लैटफॉर्म्स पर इंटर्नशिप करते हुए कमाई की जा सकती है। इन वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस भी नहीं देनी पड़ती है। यहां काम करने के कई ऑप्शन मौजूद होते हैं। आप ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं और बढ़िया एक्पीरियंस हासिल कर सकते हैं, जिससे आगे करियर में आपको काफी मदद मिल सकती है। जानते हैं इन प्लेटफॉर्म्स के बारे में।

1. इंटर्नशाला (Internshala) 
इस ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट और इंटरेस्ट के हिसाब से इंटर्नशिप के बारे में पता लगा सकते हैं। यहां हर इंजीनियरिंग से सेकर आर्ट्स, सोशल वर्क, टीचिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे तमाम विषयों के स्टूडेंट इंटर्नशिप कर सकते हैं। यहां तक कि रिसर्च करने वासे स्टूटेंड्स के लिए भी यहां पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब के मौके उपलब्ध हैं।

2. लेट्स इंटर्न (Let’sIntern) 
इस इंटरनेट प्लैटफॉर्म पर भी स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट के अनुसार इंटर्नशिप के मौके देख सकते हैं। यहां कई ऑप्शन मौजूद हैं। इंटर्न्स को अच्छी पेमेंट की जाती है। इसके ब्लॉग स्टूडेंट्स के लिए यूजफुल होते हैं।

3. ट्वेंटी19 (Twenty19)
यह प्लैटफॉर्म पूरी तरह स्टूडेंट्स के लिए ही है। यहां रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के मौके उपलब्ध कराने के साथ उन्हें करियर संबंधी कई जानकारियां भी दी जाती हैं। उन्हें करियर के बारे में विषेशज्ञों की सलाह भी मिलती है। 

4. वर्कटीन (WorkTeen)
यह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए ही बनाया गया है। इसे साल 2016 में जयपुर के 12वीं के स्टूडेंट अमन सुराना से शुरू किया था। यहां खास तौर पर सोशल वर्क में इंटर्नशिप करवाई जाती है। यहां आईबी डिप्लोमा का कोर्स करवाया जाता है। यह कोर्स करने वाले स्टूडेंस को अनिवार्य रूप से 50 घंटे का सामुदायिक काम करना पड़ता है। आजकल कम्युनिटी सर्विस के क्षेत्र में भी बढ़िया करियर है। 

5. स्टूमैगज (StuMagz)
यह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म जॉब तलाश करने में स्टूडेंट्स की मदद करता है। कोई कंपनी इंटर्नशिप या जॉब के लिए हायरिंग करना चाहती है तो यहां अपनी वैकेंसी डाल सकती है। यहां स्टूडेंट्स अपनी कम्युनिटी भी बना सकते हैं। यह प्लैटफॉर्म स्टूडेंट्स को कॉलेज या यूनिवर्सिटी में किसी इवेंट के आयोजन में भी मदद करता है। इसके फाउंडर श्रीचरण लक्काराजू का कहना है कि इस प्लैटफॉर्म के जरिए स्टूडेंट्स अपने विचारों को जाहिर कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स कोई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो उसमें भी उन्हें यहां से मदद मिलती है। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!