MDS और BDS के एग्जाम स्थगित, आयुष यूनिवर्सिटी ने कहा था ऑफलाइन होगी परीक्षा

Published : May 09, 2021, 10:43 AM ISTUpdated : May 09, 2021, 12:30 PM IST
MDS और BDS के एग्जाम स्थगित, आयुष यूनिवर्सिटी ने कहा था ऑफलाइन होगी परीक्षा

सार

छत्तीसगढ़ MDS व BDS परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के फैसले पर रोक लगाई है। कोर्ट में अगली सुनवाई 07 जून को होगी।

करियर डेस्क. रायपुर के आयुष यूनिवर्सिटी (AYUSH University of Raipur) द्वारा एमडीएस (MDS) और बीडीएस (BDS) एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 मई को ऑफलाइन मोड में होनी थी। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते थे वो यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। परीक्षा को स्थगित कराने के लिए कैंडिडेट्स ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।

इसे भी पढ़ें- Indian Army: संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई डेट के लिए यहां विजिट करें कैंडिडेट्स 

कोर्ट पहुंचे थे कैंडिडेट्स
COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैंडिडेट्स ने कहा था कि ऑफलाइन एग्जाम नहीं होने चाहिए। इससे छात्रों के संक्रमित होने का खतरा है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस पी. कोशी की सिंगल बैंच ने एमडीएस और बीडीएस परीक्षा आयोजित करने के यूनिवर्सिटी के फैसले पर रोक लगाने का आदेश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई अब 7 जून को होगी।

इसे भी पढ़ें- जानिए कौन है पाकिस्तान की पहली हिंदू असिस्टेंट कमिश्नर, सोशल मीडिया में हो रही जमकर तारीफ

कैसे होगी परीक्षा
7 जून की सुनवाई के बाद यह तय होगा कि  MDS और BDS परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन। छात्रों को सलाह दी गई है कि अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें