दिल्ली में 700 से भी ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली, जानें डिटेल्स

Published : Feb 19, 2020, 03:13 PM IST
दिल्ली में 700 से भी ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली, जानें डिटेल्स

सार

दिल्ली में  700 से भी ज्यादा पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं।

करियर डेस्क। दिल्ली में  700 से भी ज्यादा पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और सक्षम उम्मीदवार 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। बहाली पीजीटी शिक्षक और काउंसलर के पदों पर होगी।  

पदों की संख्या - 710

पीजीटी बायोलॉजी - पुरुष - पद - 7
पीजीटी बायोलॉजी - महिला - पद - 2
पीजीटी  केमिस्ट्री - पुरुष - पद - 1
पीजीटी  केमिस्ट्री - महिला - पद - 2
पीजीटी कॉमर्स - पुरुष - पद - 61
पीजीटी कॉमर्स - महिला - पद - 32
पीजीटी इंग्लिश - पुरुष - पद - 42
पीजीटी इंग्लिश - महिला - पद - 56
पीजीटी इतिहास - पुरुष - पद - 22
पीजीटी गणित - पुरुष - पद - 46
पीजीटी गणित - महिला - पद - 26
पीजीटी फिजिक्स - पुरुष - पद - 22
पीजीटी फिजिक्स - महिला - पद - 29
पीजीटी संस्कृत - महिला - पद - 10
पीजीटी भूगोल - पुरुष - पद - 35
पीजीटी पंजाबी - महिला - पद - 01
शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन काउंसलर (EVGC) - पुरुष - पद - 198 
शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन काउंसलर (EVGC) - महिला - पद -118

योग्‍यता
क‍िसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान या यून‍िवर्स‍िटी से मास्‍टर ड‍िग्री।
ट्रेन‍िंग, एजुकेशन में ड‍िग्री या ड‍िप्‍लोमा। पीएच.डी. ड‍िग्री वालों को इसमें छूट म‍िलेगी। हायर सेकेंडरी, ग्रैजुएशन और पोस्‍ट ग्रैजुएशन एग्‍जामिनेशन में फर्स्‍ट ड‍िवीजन लाने वाले उम्मीदवारों को भी इसमें छूट मिलेगी। 

कैसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार 22 फरवरी से पहले उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके ल‍िए उन्‍हें DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।

चयन प्रक्र‍िया
श‍िक्षक पदों पर भर्ती के ल‍िए ल‍िख‍ित परीक्षा का आयोजन क‍िया जाएगा। ल‍िख‍ित परीक्षा में पास होने के बाद उम्‍मीदवारों का डॉक्‍युमेंट वेर‍िफ‍िकेशन होगा। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सैलरी
उक्त पदों पर चयन‍ित उम्‍मीदवारों का वेतन 34800 रुपए प्रति माह होगा। इन पदों पर 4800 रुपए का ग्रेड पे म‍िलेगा।

इन पदों पर आवेदन की आख‍िरी तारीख 13 फरवरी, 2020 थी, ज‍िसे बढ़ा कर 22 फरवरी, 2020 कर दिया गया है। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!