एमपी बोर्ड के छात्रों को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार, जानें इन अहम सवालों के जवाब

Published : Apr 06, 2022, 10:31 AM IST
एमपी बोर्ड के छात्रों को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार, जानें इन अहम सवालों के जवाब

सार

मध्यप्रदेश में इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 18 लाख छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। एमपी बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अलग-अलग तय किये गए हैं। 

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जाना है।  बोर्ड के रिजल्ट (Mp board 10th 12th result 2022) को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि किस डेट को जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट इसी महीने जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in व mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़े कुछ अपडेट्स।

इसे भी पढ़ें- 10वीं या 12वीं पहले किस क्लास का रिजल्ट जारी करेगा MP Board, कैंडिडेट्स कहां देख पाएंगे अपनी मार्क्सशीट

पहले कौन सी क्लास का रिजल्ट आएगा?
मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाना है। इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि पहले 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जाएगा या 12वीं क्लास का। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कब आएगा रिजल्ट
रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसे लेकर बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स भी इसे लेकर कन्फर्म नहीं हैं। कहा जा रहा है कि  बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- छात्र ऐसे देख पाएंगे MP Board का रिजल्ट, जानें कब जारी किए जाएंगे परिणाम

कहां देख पाएंगे रिजल्ट
10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इस बार 10वीं औऱ 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए थे वो छात्र Mpresults.nic.in और Mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

प्रैक्टिकल एग्जाम के कितने मार्क्स
एमपी बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अलग-अलग तय किये गए हैं। प्रैक्टिकल पेपर में 30 अंक मिलेंगे जबकि थ्योरी के लिए 70 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों परीक्षाओं छात्रों का पास होना जरूरी है। 

बोनस अंक कब मिलेंगे
एमपी बोर्ड के 12वीं क्लास के गणित और भूगोल के पेपर में सवाल गलत आए थे। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर कोई सवाल गलत है तो बोर्ड उसके लिए छात्रों को बोनस अंक देगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!