कब जारी होगा UPTET 2021 का रिजल्ट, जानें क्या है मार्क्स देखने की प्रोसेस

Published : Apr 05, 2022, 06:50 PM ISTUpdated : Apr 06, 2022, 10:33 AM IST
कब जारी होगा UPTET 2021 का रिजल्ट, जानें क्या है मार्क्स देखने की प्रोसेस

सार

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।  कैंडिडेट्स के लिए आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। आंसर की के माध्यम से कैंडिडेट्स मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं।  

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UPTET) के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया था। मान जा रहा है कि इस हफ्ते रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि रिजल्ट कब जारी होगा इसे लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- इस राजघराने में युवराज को लीडर बनने के लिए पूरी करनी पड़ती हैं ये शर्तेंः पढ़ाई विदेश से करो, इसके बाद करो जॉब 

कैसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा UPTET 2021 का रिजल्ट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स  नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही होमपेज पर यह लिंक एक्टिव होगा।  

  • रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर यूपीटीईटी वाले लिंक पर क्लिक करें। (लिंक एक्टिव होने के बाद ये लिंक दिखाई देगा)
  • यहां क्लिक करने के बाद कैंडिडेट्स को एक नया पेज मिलेगा। 
  • यहां मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

जारी हो चुकी है आंसर की
पहले कहा जा रहा था कि UPTET का रिजल्ट 25 फरवरी को घोषित किए जाना था लेकिन यूपी में विधानसभा चुनाव के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया गया। बोर्डने रिजल्ट जारी करने से पहले  आंसर की जारी की थी। कैंडिडेट्स इस आंसर की के माध्यम से अपने मार्क्स का अनुमान लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- जज्बे को सलाम, पढ़ाई ना छूटे इसलिए 10 साल की बच्ची अपनी बहन को गोद में लेकर जाती है स्कूल 

18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को इंतजार
यूपीटेट एग्जाम 28 नवंबर 2021 को होने थे लेकिन पेपर लीक होने के कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। बाद में ये एग्जाम 23 जनवरी 2022 को आयोजित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एग्जाम के लिए 21 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग