
MP Board Class 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों बच्चों और उनके माता-पिता का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कक्षा 8वीं (8th Class Result MP Board 2026) और 5वीं के रिजल्ट ( 5th Class Result MP Board 2026) आज, 25 मार्च को जारी किए जा रहे हैं। पहले रिजल्ट सुबह 11:30 बजे आने वाला था, फिर दोपहर 1 बजे और अब रिजल्ट जारी करने का टाइम बदल कर दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मंत्रालय के वल्लभ भवन से करेंगे। इसके बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जानिए जारी होने के बाद एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं रिजल्ट 2026 कहां-कैसे चेक करें। रोल नंबर से तुरंत रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है?
एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। घोषणा के तुरंत बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव हो जाएंगे, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या result .aspx पर जाना होगा। यही वेबसाइट रिजल्ट का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां 8th Class Result MP Board 2026 और 5th Class Result MP Board 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा।
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है। बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
5th 8th Class Result MP Board 2026 Direct Link
MP Board Class 8th Result 2026 और MP Board Class 5th Result 2026 चेक करने के लिए सबसे जरूरी है आपका रोल नंबर। अगर आपने अभी तक रोल नंबर नहीं निकाला है, तो तुरंत तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी देरी के देख सकें।
छात्र अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है, इसलिए किसी भी ब्राउजर से लॉगिन करके रिजल्ट देखा जा सकता है। रिजल्ट आज 1.30 बजे जारी होगा। लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राय करना बेहतर रहेगा। अगर साइट स्लो हो या खुलने में दिक्कत आए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पेज को रिफ्रेश करते रहें या कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें। बेहतर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें और सही रोल नंबर या समग्र आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि बिना समय गंवाए तुरंत रिजल्ट देखा जा सके।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने खुद ट्वीट कर MP Board 8th 5th Result 2026 आज जारी करने की टाइम चेंज होने के बारे में जानकारी दी है। नीचे देखें-
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।