MP बोर्ड 10-12वीं परीक्षा की डेटशीट आज होगी जारी, छात्र जान लें नया एग्जाम पैटर्न

Published : Jan 30, 2021, 10:59 AM IST
MP बोर्ड 10-12वीं परीक्षा की डेटशीट आज होगी जारी, छात्र जान लें नया एग्जाम पैटर्न

सार

जनवरी माह की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से किया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक टाइम टेबल जारी नहीं की गई है।

करियर डेस्क. MP Board Exam Datesheet: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर सकता है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी की जाएगी जिसे छात्र अपनी सुविधा के लिए डाउनलोड करके सेव रख लें। 

जनवरी माह की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से किया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक टाइम टेबल जारी नहीं की गई है।

परीक्षा समिति की बैठक के बाद घोषणा

बता दें कि हाल ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि 28 जनवरी 2021 को परीक्षा समिति की बैठक के बाद बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम जारी किये जायेंगें। अगर ऐसा हुआ तो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 का टाइम टेबल आज 30 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा।

MP बोर्ड परीक्षा में हुए ये बदलाव

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर इस बार कई बदलाव किये गए है। एमपी बोर्ड इस साल दो बार परीक्षा आयोजित करेगी। पहली बार 30 अप्रैल से होने वाली परीक्षा में जो स्टूडेंट्स पास नहीं होंगें वो दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा।

MP बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा पैटर्न

शैक्षिक सत्र 2020-21 में एमपी बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 30 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) के प्रश्न शामिल किये जायेंगें। नए परीक्षा पैटर्न का ब्लू प्रिंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक़ परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित प्रकार से है।

  • ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न - 30 प्रतिशत –हर प्रश्न 1 मार्क्स का
  • लघु उत्तरीय -30 प्रतिशत –हर प्रश्न 3 मार्क्स का
  • तार्किक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -40 प्रतिशत –हर प्रश्न 4 मार्क्स का

 

नोट: सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं इसी साल मई से आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा को लेकर छात्र तैयारी कर रहे हैं। वहीं परीक्षाएं ऑनलाइन न होकर लिखित ही होंगी। कोविड गाइडलाइंस के मद्देनजर परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!