
करियर डेस्क. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPSC Pre Exam) अपने तय समय में 23 जनवरी को होगी। आयोग ने ट्वीट कर कहा है कि 23 जनवरी, 2022 को होने वाली प्री-सर्विस स्टेट परीक्षा 2021 को स्थगित नहीं किया गया है। आयोग की इस नोटिफिकेशन के बाद सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लग गया। इस संबंध में ज्यादा जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
महाराष्ट्र प्री-सर्विस स्टेट परीक्षा 2021 राज्य भर में 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी है। एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर, 2021 में ही जारी किए जा चुके हैं। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालने करें और अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा पहले 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, किसी कारणों से इसे 23 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया गया था. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सेवा में 290 रिक्त पदों को भरा जाएगा। एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 400 अंकों की आयोजित की जाएगी। पेपर को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा, सामान्य ज्ञान (GS) और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट. पहले पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि बाद के पेपर में 80 प्रश्न दिए जाएंगे। पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
इस कारण फैली थी अपवाह
महाराष्ट्र प्री-सर्विस स्टेट (State Service exam) परीक्षा 2021 राज्य भर में 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। बढ़ते COVID मामलों के बीच, परीक्षा स्थगित करने की अटकलें तेजी से चल रही थी। आयोग ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए उसी पर स्पष्टीकरण जारी किया था। कहा है कि परीक्षा किसी भी कीमत पर स्थगित नहीं होगी। एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 के एडमिट कार्ड दिसंबर, 2021 में पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- NEET UG PG Counselling 2021 : SC ने OBC कोटा रखा बरकरार , कहा- सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण जरूरी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi