12 वीं पास के लिए निकली हैं बढ़िया सरकारी नौकरियां, 23 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

Published : Nov 20, 2020, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 11:27 AM IST
12 वीं पास के लिए निकली हैं बढ़िया सरकारी नौकरियां, 23 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही दो वर्षीय आईटीआई होना चाहिए। ध्यान दें, आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।

करियर डेस्क. Multi Tasking Staff Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए जबरदस्त वैकेंसी है। यहां 12वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) कोलकाता में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए बकायदा विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान में कुल 16 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

आईएसआई एमटीएस भर्ती 2020 के पदों पर होने वाली यह नियुक्तियां अस्थायी तौर पर होनी हैं। हम आपको आवेदन का प्रोसेस, योग्यता और आयु सीमा से लेकर सभी जानकारी दे रहे हैं। 

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट isical.ac.in पर दिए गए अप्लीकेशन फॉर्म को भर दें। वेबसाइट पर दिए गए अप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर इसे भरकर इसकी स्कैन कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ mtsemu@isical.ac.in ईमेल आईडी पर 23 नवंबर 2020 की शाम 5 बजे तक मेल कर दें। 

याद रखें आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर है।

योग्यता और उम्र सीमा

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही दो वर्षीय आईटीआई (ITI)  होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।

ये है चयन प्रक्रिया

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर 2020 के दूसरे सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!