कौन हैं 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता? किस राज्य से कितने नाम, देखें पूरी लिस्ट

Published : Aug 22, 2026, 11:26 AM ISTUpdated : Aug 22, 2026, 11:28 AM IST
National Teachers Award 2026

सार

National Teachers Award 2026 State Wise List: 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 48 विजेता कौन हैं? किस राज्य से कितने शिक्षक चुने गए? देखें पूरी लिस्ट, चयन प्रक्रिया और 5 सितंबर के सम्मान की खास बातें।

National Teachers Award 2026 Full List: 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इसी मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित करेंगी। इस साल की नेशनल टीचर्स अवॉर्ड लिस्ट खास है, क्योंकि इसमें देश के अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के संगठनों से चुने गए शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को सम्मान देना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के साथ विद्यार्थियों के जीवन पर भी उल्लेखनीय प्रभाव डाला है। जानिए कौन हैं ये शिक्षक जिन्हें मिलेगा नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026, देखें पूरी लिस्ट

2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता कौन हैं?

इस बार कुल 48 शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक हैं। पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से जुड़े हैं। चयन की प्रक्रिया जिला/क्षेत्रीय स्तर से शुरू होकर राज्य या संगठन स्तर और फिर स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी तक पहुंची। यानी नाम तय करने के लिए तीन स्तरों पर छंटनी की गई। शिक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार आवेदन ऑनलाइन सेल्फ-नॉमिनेशन के जरिए लिए जाते हैं। शिक्षकों को अपने काम से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, गतिविधियों की जानकारी, फोटो, वीडियो और अन्य प्रमाणों वाला पोर्टफोलियो भी जमा करना होता है। मूल्यांकन में प्रदर्शन से जुड़े मानदंडों को सबसे ज्यादा वजन दिया जाता है।

5 सितंबर को ही क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार?

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान दार्शनिक, शिक्षाविद और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी रहे। इसी दिन देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की परंपरा भी जुड़ी हुई है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार योजना की शुरुआत 1958 में हुई थी।

ये भी पढ़ें- नौकरी के लिए बार-बार कर रहे हैं Apply, फिर भी जवाब नहीं? समझिए क्या होता है 'Ghost Job'

2026 में किन-किन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान? पूरी लिस्ट

1 जे प्रकाश राव- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2 राजेश कौलुरी- आंध्र प्रदेश

3 याकू तम- अरुणाचल प्रदेश

4 राजेश बोरदोलोई- असम

5 खुशबू कुमारी- बिहार

6 पुष्पा प्रसाद- बिहार

7 राधा राजेश- सीआईएससीई

8 संगीता यादव- सीबीएसई

9 रवि जयसवाल- चंडीगढ़

10 सुनीता यादव- छत्तीसगढ़

11 पटेल पूर्णिमा मोहनलाल- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

12 सुमन गोयल- दिल्ली

13 मोहम्मद जफर आलम- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

14 महादेव हनमंत शिंदे- गोवा

15 नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक- गुजरात

16 अनिल कौशिक- हरियाणा

17 मंजरी वी महाजन- हिमाचल प्रदेश

18 मोहम्मद अयाज रैना- जम्मू और कश्मीर

19 मुनमुन भट्टाचार्य- झारखंड

20 रत्नाकुमारी एस- कर्नाटक

21 अमुथा जे- केन्द्रीय विद्यालय संगठन

22 डॉ. मनीषा खेत्रपाल- केन्द्रीय विद्यालय संगठन

23 सुनील कुमार केपी- केरल

24 मोहम्मद मुस्तफा कुमाल- लद्दाख

25 डॉ. अर्चना शुक्ला- मध्य प्रदेश

26 शैलेन्द्र प्रताप सिंह- मध्य प्रदेश

27 डॉ. कविता नरसिंगराव गित्ते- महाराष्ट्र

28 कुंडा जयवंत बच्छाव- महाराष्ट्र

29 वांग्लेमबम गोबिन सिंह- मणिपुर

30 लालनुनमावी- मिजोरम

31 आर रोनाल्ड मेरु- नागालैंड

32 वैभव वसंतराव कुलकर्णी- नवोदय विद्यालय समिति

33 पदराज उमाकांत नायक- ओडिशा

34 गणेशन एस- पुडुचेरी

35 दिनेश कुमार- पंजाब

36 डॉ. दिव्येन्दु सेन- राजस्थान

37 डॉ. वर्तिका गुलाटी- राजस्थान

38 शिवप्रसाद अरविंद टिंगरे- सैनिक स्कूल

39 सुषमा तमांग- सिक्किम

40 थंगा राज एम- तमिलनाडु

41 भवानी बोमपल्ली- तेलंगाना

42 रंजन देबनाथ- त्रिपुरा

43 डा. रेनू त्रिपाठी- उत्तर प्रदेश

44 डा. इफ्तखार खान- उत्तर प्रदेश

45 शालिनी कुशवाह- उत्तर प्रदेश

46 गबर सिंह- उत्तराखंड

47 पलाश चौधरी- पश्चिम बंगाल

48 शांतनु पात्र- पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें- बेटी ने मां को मैनेजर रखा, 2 हफ्ते में ही निकाला, वजह जानकर समझ आएगा परिवार-करियर का फर्क

कैसे देख सकेंगे नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 समारोह?

5 सितंबर के पुरस्कार समारोह में सम्मानित शिक्षकों के काम और उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का समारोह हर साल शिक्षक दिवस पर आयोजित किया जाता है और राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति द्वारा मेधावी शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा रही है। इस साल भी देशभर के शिक्षक इस समारोह पर नजर रखेंगे।नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

नौकरी के लिए बार-बार कर रहे हैं Apply, फिर भी जवाब नहीं? समझिए क्या होता है 'Ghost Job'
बेटी ने मां को मैनेजर रखा, 2 हफ्ते में ही निकाला, वजह जानकर समझ आएगा परिवार-करियर का फर्क