NDA Salary 2026: ट्रेनिंग में 56,100 रुपए मंथली कमीशन के बाद कितनी बढ़ती है सैलरी? जानें पूरा हिसाब

Published : Apr 11, 2026, 12:31 PM IST
NDA Salary 2026

सार

NDA Salary 2026: NDA 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद अब सबके मन में सवाल है कि एनडीए में सैलरी कितनी मिलती है। बता दें कि एनडीए कैडेट्स को ट्रेनिंग से ही सैलरी मिलनी शुरु हो जाती है। शुरुआत में 56,100 रुपए का मंथली स्टाइपेंड मिलता है, जबकि कमीशन के बाद सैलरी में बड़ा इजाफा होता है। जानें NDA सैलरी स्ट्रक्चर, रैंक वाइज पे स्केल, अलाउंस समेत डिटेल।

NDA Salary 2026: UPSC की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 742 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें 651 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। पूरे देश में इस बार टॉप रैंक हासिल करने वाले पार्थ कुमार तिवारी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफल उम्मीदवारों के अंक रिजल्ट जारी होने के लगभग 15 दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के फेसीलिटेशन काउंटर से संपर्क कर सकते हैं। NDA 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि NDA में चयनित कैडेट्स को कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें क्या-क्या भत्ते व सुविधाएं दी जाती हैं। जानिए NDA ट्रेनिंग से लेकर पोस्टिंग तक पूरी सैलरी डिटेल।

NDA में ट्रेनी कैडेट्स को कितनी मिलती है सैलरी और स्टाइपेंड

जब कोई उम्मीदवार NDA में चयनित होकर ट्रेनिंग शुरू करता है, तो उसे ट्रेनी कैडेट के रूप में निर्धारित मासिक वेतन दिया जाता है। इस दौरान कैडेट्स को करीब 56,100 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलता है, जो पेय लेवल 10 के अंतर्गत आता है। इसके साथ ही उन्हें 15,500 रुपए प्रति माह मिलिट्री सर्विस पेय (MSP) भी दिया जाता है। यह राशि उनके कठिन सैन्य प्रशिक्षण के लिए एक प्रकार की आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। ट्रेनिंग अवधि में कैडेट्स को इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं।

NDA ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले अलाउंस

ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स को अलग-अलग परिस्थितियों और पोस्टिंग के आधार पर कई भत्ते दिए जाते हैं, जैसे-

  • HRA (हाउस रेंट अलाउंस): स्थान के अनुसार 8% से 24% तक
  • ट्रांसपोर्ट अलाउंस: लगभग 3,600 रुपए से 7,200 रुपए मंथली
  • DA (डियरनेस अलाउंस): बेसिक सैलरी का 17%
  • फील्ड एरिया अलाउंस: 10,500 रुपए मंथली
  • हाई अल्टीट्यूड अलाउंस: 5,300 रुपए मंथली
  • स्पेशल फोर्सेज अलाउंस: 9,000 रुपए मंथली
  • सियाचिन अलाउंस: 42,500 रुपए मंथली
  • फ्लाइंग अलाउंस: 25,000 रुपए मंथली
  • ये सभी भत्ते कैडेट्स की पोस्टिंग और कार्य परिस्थितियों के अनुसार तय किए जाते हैं।

NDA में पोस्टिंग यानी कमीशन मिलने के बाद रैंक वाइज सैलरी

एनडीए ट्रेनिंग पूरा होने के बाद जब कैडेट्स को कमीशन मिलता है, तब उन्हें उनकी रैंक के अनुसार वेतन दिया जाता है। प्रमुख रैंकों की सैलरी इस प्रकार होती है-

  • लेफ्टिनेंट (Lieutenant): 56,100 रुपए-1,77,500 रुपए (MSP 15,500)
  • कैप्टन (Captain): 61,300 रुपए-1,93,900 रुपए (MSP 15,500)
  • मेजर (Major): 69,400 रुपए-2,07,200 रुपए (MSP 15,500)
  • लेफ्टेनंट कर्नल (Lieutenant Colonel): 1,21,200 रुपए-2,12,400 रुपए (MSP 15,500)
  • कर्नल (Colonel): 1,30,600 रुपए-2,15,900 रुपए (MSP 15,500)
  • ब्रिगेडियर (Brigadier): 1,39,600 रुपए-2,17,600 रुपए (MSP 15,500)
  • मेजर जनरल (Major General): 1,44,200 रुपए-2,18,200 रुपए (MSP 15,500)
  • लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General): 1,82,200 रुपए-2,24,100 रुपए(MSP 15,500)
  • एचएजी स्केल (HAG Scale): 2,05,400 रुपए-2,24,400 रुपए (MSP 15,500)
  • वीसीओएएस/सेना कमांडर (VCOAS/Army Commander): 2,25,000 रुपए (फिक्स्ड) (MSP 15,500)
  • थलसेनाध्यक्ष (COAS): 2,50,000 रुपए (फिक्स्ड) (MSP 15,500)

NDA में मिलने वाली अन्य सुविधाएं

NDA कैडेट्स को केवल सैलरी ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे-

  • इंश्योरेंस कवर: Army Group Insurance Fund के तहत लगभग 15 लाख
  • यूनिफॉर्म और उपकरण: ट्रेनिंग के दौरान करीब 21,831 की सहायता
  • हाई वैल्यू इंश्योरेंस: 75 लाख तक का कवर
  • प्रारंभिक योगदान: इंश्योरेंस योजना के लिए लगभग 5,000 का योगदान।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NDA 2026 Topper: कौन हैं यूपी के पार्थ कुमार तिवारी, बने ऑल इंडिया टॉपर, माता-पिता दोनों शिक्षक
भारत vs अमेरिका वर्क कल्चर: US मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गई कहानी