NEET-JEE Reforms: नीट-जेईई में बड़े बदलाव की तैयारी, अब 12वीं के नंबरों को भी मिलेगी तवज्जो!

Published : Aug 27, 2026, 02:26 PM IST
NEET-JEE Reforms: नीट-जेईई में बड़े बदलाव की तैयारी, अब 12वीं के नंबरों को भी मिलेगी तवज्जो!

सार

केंद्र की कमेटी ने स्कूल सिलेबस और JEE/NEET में तालमेल की कमी बताई है। इस अंतर को पाटने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव, 12वीं के अंकों को महत्व देने और कोचिंग पर निर्भरता कम करने जैसे सुझाव दिए हैं।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की बनाई एक कमेटी ने कहा है कि स्कूल के सिलेबस और JEE, NEET जैसी एंट्रेंस परीक्षाओं के बीच कोई तालमेल नहीं है। कमेटी ने इस अंतर को पाटने और स्कूली सिलेबस के साथ एंट्रेंस एग्जाम को जोड़ने के लिए परीक्षा के पैटर्न में बड़े बदलावों का सुझाव दिया है। सिफारिशों में 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के नंबरों को ज्यादा अहमियत देने जैसी बातें भी शामिल हैं।

अभी जो छात्र NEET और JEE की तैयारी करते हैं, उन्हें स्कूल की पढ़ाई और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी, दोनों एक साथ करनी पड़ती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि स्कूल के सिलेबस और एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों के तरीके में बहुत बड़ा गैप है। स्कूलों में कॉन्सेप्ट-आधारित पढ़ाई पर जोर दिया जाता है, जबकि NEET और JEE जैसे एग्जाम में एक तय समय के अंदर ऑब्जेक्टिव सवालों को तेजी से हल करने के लिए खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। यही वजह है कि छात्र प्राइवेट कोचिंग सेंटरों की तरफ ज्यादा भागते हैं। इस गैप को भरने के लिए स्कूल सिलेबस और नेशनल एंट्रेंस एग्जाम को एक साथ लाना होगा।

कमेटी ने सिफारिश की है कि NCERT को मुख्य कोऑर्डिनेटिंग एजेंसी बनाया जाए, जो CBSE और NTA जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को एक जैसा बनाने पर काम करे। एंट्रेंस एग्जाम का तनाव कम करने के लिए 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के नंबरों को भी ज्यादा वेटेज देने का सुझाव विचाराधीन है। इसके अलावा, 11वीं क्लास से ही एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करने, परीक्षा के लिए एक से ज्यादा मौके देने और इसे कंप्यूटर-आधारित बनाने जैसी सिफारिशें भी की गई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन लर्निंग और कोचिंग सिस्टम को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि वे प्राइवेट कोचिंग पर निर्भर न रहें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

₹23 लाख की नौकरी, खर्च सिर्फ ₹15 हजार! PSU कर्मचारी ने बताया कैसे बचा रहा 90% पैसा
भारत में 25 लाख या अमेरिका में 1 करोड़? NRI ने बताया कहां बचता है ज्यादा पैसा