NEET Re-Exam Result Date 2026: कब आएगा नीट यूजी का रिजल्ट? NTA चीफ ने दिया ये बड़ा हिंट

Published : Jun 22, 2026, 03:05 PM IST
NEET Result 2026

सार

NEET UG Result Date 2026 को लेकर NTA चीफ अभिषेक सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जानिए नीट री-एग्जाम के बाद अब रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है? 

NEET Result 2026: नीट यूजी (NEET UG 2026) री-एग्जाम देने के बाद अब देशभर के 20 लाख से ज्यादा छात्र और उनके पैरेंट्स सिर्फ एक ही बात का इंतजार कर रहे हैं कि नीट यूजी का रिजल्ट कब आएगा? परीक्षा खत्म होते ही रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह का रिजल्ट की तारीख को लेकर एक बहुत बड़ा और ताजा बयान सामने आया है, जिसने छात्रों की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि एनटीए चीफ ने रिजल्ट को लेकर क्या हिंट दिया है और अभी इसे लेकर क्या काम चल रहा है...

नीट यूजी का रिजल्ट कब आएगा?

जब एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह से यह सवाल पूछा गया कि री-एग्जाम के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा?, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'जितनी जल्दी हो सके' (As soon as possible)। एनटीए चीफ के इस बयान से साफ है कि विभाग रिजल्ट जारी करने में कोई देरी नहीं करना चाहता। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कुछ बेहद बातें भी बताई हैं। 

NEET रिजल्ट को लेकर अभी क्या चल रहा है?

एनटीए डीजी ने साफ किया कि रिजल्ट तैयार करने के लिए विभाग की स्पेशल टीमें दिन-रात काम पर जुटी हुई हैं। एग्जाम की कॉपियों को चेक करने और नंबरों के वैल्यूएशन का काम बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है, ताकि तय समय सीमा के अंदर सही तरीके से रिजल्ट जारी किए जा सकें। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर चल रही रिजल्ट की फर्जी तारीखों पर भरोसा न करें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट ही देखें।

नीट 2026 आंसर-की कब तक आएगा?

रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले एनटीए दो बड़े कदम उठाएगा। सबसे पहले सभी 20 लाख से ज्यादा छात्रों की OMR शीट की स्कैन कॉपी और आंसर की जारी करेगा। इसे छात्र अपने लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे।

नीट 2026: आपत्ति दर्ज करने का मौका (Objection Window)

अगर किसी छात्र को लगता है कि आंसर की में किसी सवाल का जवाब गलत है, तो उन्हें सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा।

नीट 2026 का फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड

आपत्तियों की जांच करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की तैयार करेगा और उसी के आधार पर मुख्य रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक (AIR) लिस्ट घोषित की जाएगी।

NEET 2026 रिजल्ट आते ही कैसे चेक करें स्कोर?

  • जैसे ही एनटीए की तरफ से रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक नीट वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको 'NEET UG 2026 Scorecard / Result' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना नीट एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्मतिथि (Date of birth) दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सुरक्षा कोड (Security Pin) भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और रैंक आपके सामने होगी। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव करना न भूलें।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या कूनो राष्ट्रीय उद्यान सिर्फ चीतों का पार्क है? जानिए 7 रहस्य जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना
कूनो राष्ट्रीय उद्यान का चीता रोज कितना खर्च करवाता है? राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे के बीच जानिए