NEET UG 2022 : कब से शुरू होगा नीट यूजी काउंसलिंग का 2nd राउंड, यहां जानें शेड्यूल

नीट अंडरग्रेजुएट के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवार पूरा शेड्यूल एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2022 11:18 AM IST

करियर डेस्क : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के दूसरे राउंड (NEET UG 2022 Counselling Round 2) की काउंसलिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसका दूसरा 2 नवंबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। एमसीसी ने तारीखों का ऐलान ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। उम्मीदवार 7 नवंबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंडिडेट अपनी फीस 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकेंगे। चॉइस फिलिंग 3 नवंबर से 8 नवंबर की रात 11:55 बजे तक भरने के साथ लॉक कर सकते हैं।

कब आएगा 2nd राउंड का रिजल्ट
स्टूडेंट्स का डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन संबंधित यूनिवर्सिटी और संस्थान में 7 नवंबर से 8 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। 11 नवंबर, 2022 को दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक अलॉट किए गए संस्थान में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG 2022 Counselling Round 2 Schedule

NEET UG 2022 Counselling Round 2 Registration Process

इसे भी पढ़ें
CAT 2022 क्रैक करने के टिप्स: मॉक टेस्ट से क्लियर करें Concept, टाइम मैनेजमेंट से मिलेगा 100% आउटपुट

CTET 2022 का इंतजार खत्म ! CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से आवेदन


 

Share this article
click me!