NEET UG 2022 : कब से शुरू होगा नीट यूजी काउंसलिंग का 2nd राउंड, यहां जानें शेड्यूल

Published : Oct 23, 2022, 04:48 PM IST
NEET UG 2022 : कब से शुरू होगा नीट यूजी काउंसलिंग का 2nd राउंड, यहां जानें शेड्यूल

सार

नीट अंडरग्रेजुएट के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवार पूरा शेड्यूल एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।

करियर डेस्क : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के दूसरे राउंड (NEET UG 2022 Counselling Round 2) की काउंसलिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसका दूसरा 2 नवंबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। एमसीसी ने तारीखों का ऐलान ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। उम्मीदवार 7 नवंबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंडिडेट अपनी फीस 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकेंगे। चॉइस फिलिंग 3 नवंबर से 8 नवंबर की रात 11:55 बजे तक भरने के साथ लॉक कर सकते हैं।

कब आएगा 2nd राउंड का रिजल्ट
स्टूडेंट्स का डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन संबंधित यूनिवर्सिटी और संस्थान में 7 नवंबर से 8 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। 11 नवंबर, 2022 को दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक अलॉट किए गए संस्थान में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG 2022 Counselling Round 2 Schedule

  • सेकेंड राउंड के काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन- 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022
  • फीस जमा करने की तारीख- 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022
  • चॉइस फिलिंग एंड लॉकिंग - 3 से 8 नवंबर, 2022
  • डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन- 7 से 8 नवंबर, 2022
  • सीट अलॉटमेंट- 9 से 10 नवंबर, 2022
  • नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 नवंबर, 2022
  • संस्थान में रिपोर्टिंग- 12 से 18 नवंबर, 2022

NEET UG 2022 Counselling Round 2 Registration Process

  • सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • यूजी मेडिकल काउंसलिंग वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेश लिंक पर जाएं और अपनी जानकारी भरें और पोर्टल पर रजिस्टर करें.
  • अब लॉग-इन करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
  • अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें.

इसे भी पढ़ें
CAT 2022 क्रैक करने के टिप्स: मॉक टेस्ट से क्लियर करें Concept, टाइम मैनेजमेंट से मिलेगा 100% आउटपुट

CTET 2022 का इंतजार खत्म ! CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से आवेदन


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर