NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी एग्जाम कैंसिल, NTA ने रद्द की परीक्षा नई डेट की घोषणा जल्द

Published : May 12, 2026, 01:40 PM ISTUpdated : May 12, 2026, 01:54 PM IST
NEET UG 2026 Cancelled

सार

NEET UG 2026 Cancelled NTA Updates: नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दी गई है। NTA ने 3 मई को आयोजित परीक्षा कैंसिल करने का बड़ा फैसला लिया है। जानिए नीट यूजी की नई परीक्षा तारीख और विवाद की पूरी डिटेल। और देखें NTA का लेटेस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन।

NEET UG 2026 Cancelled NTA Latest Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर उठे विवाद ने आखिरकार बड़ा मोड़ ले लिया है। राजस्थान से सामने आए पेपर लीक के आरोपों और जांच एजेंसियों की शुरुआती पड़ताल के बाद केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। अब परीक्षा नए सिरे से संशोधित तारीख पर आयोजित की जाएगी। इस फैसले का असर देशभर के 22 लाख से अधिक छात्रों पर पड़ेगा, जिन्होंने 3 मई 2026 को परीक्षा दी थी। सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। नीचे देखें नीट यूजी एग्जाम 2026 कैंसिल करने को लेकर जारी NTA नोटिस-

 

 

NEET UG 2026 Paper Leak: राजस्थान से शुरू हुआ मामला, जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

NEET UG 2026 पेपर लीक का मामला सबसे पहले राजस्थान के सीकर जिले से सामने आया था। जांच एजेंसियों को कुछ हस्तलिखित प्रश्न मिले थे, जिनका मिलान वास्तविक प्रश्नपत्र से किया गया। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि लगभग 140 प्रश्न और उनके विकल्पों का क्रम असली पेपर से मेल खा रहा था। यही वह बिंदु था जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जब टेक्निक और डॉक्यूमेंटल जांच आगे बढ़ाई, तब यह आशंका मजबूत हुई कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाहर पहुंच चुका था।

CBI Investigation NEET 2026: NTA ने केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा मामला

पेपर लीक के आरोपों के बढ़ने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8 मई को पूरे मामले को केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास भेज दिया। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी कथित लीक की जांच शुरू कर दी। NTA ने छात्रों, अभिभावकों और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

सरकार ने क्यों लिया NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला?

सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। बड़ी संख्या में प्रश्नों का वास्तविक पेपर से मेल खाना यह संकेत दे रहा था कि परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह प्रभावित हुई है। इसी वजह से सरकार ने परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया। अधिकारियों का मानना है कि यदि परीक्षा को जारी रखा जाता, तो लाखों ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होता और पूरे चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर असर पड़ता।

NEET UG 2026 Re Exam: 22 लाख छात्रों के सामने नई चुनौती

NEET UG देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश का सबसे अहम माध्यम है। इस बार 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में परीक्षा दोबारा आयोजित होने की खबर ने छात्रों के बीच तनाव और असमंजस दोनों बढ़ा दिए हैं। हालांकि कई छात्रों और अभिभावकों का मानना है कि यदि पेपर लीक की पुष्टि हुई है, तो निष्पक्ष परीक्षा के लिए री-एग्जाम जरूरी कदम है।

NEET UG 2026 New Exam Date: नई परीक्षा तिथि पर जल्द आएगा अपडेट

फिलहाल NTA की ओर से संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद नई तारीख जारी की जाएगी। एजेंसी अब परीक्षा प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल लागू करने की तैयारी में है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

NEET UG 2026 छात्र इन बातों का रखें ध्यान

  • केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करें।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी से बचें।
  • तैयारी जारी रखें, क्योंकि री-एग्जाम की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है।
  • एडमिट कार्ड, आवेदन नंबर और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस की टेंशन? ये 5 बैंक देंगे सबसे सस्ता Education Loan
CBSE 12th Result 2026 IVRS Phone Number: वेबसाइट क्रैश हो या इंटरनेट स्लो, एक फोन कॉल से पाएं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज मार्क्स