NEET UG 2026 Re-Exam: क्या फिर से फॉर्म भरना होगा, बदल जाएगा सिलेबस? यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब

Published : May 12, 2026, 04:01 PM ISTUpdated : May 12, 2026, 04:08 PM IST
NEET UG 2026 Re Exam FAQs

सार

NEET UG 2026 Re-Exam FAQs: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर NTA ने फीस, फॉर्म, एडमिट कार्ड, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पर बड़ा अपडेट जारी किया है। क्या दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा, क्या सिलेबस बदलेगा और नई परीक्षा कब होगी? यहां पढ़ें छात्रों के हर सवाल का जवाब।

NEET UG 2026 Re Exam FAQs for Medical Aspirants: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। National Testing Agency ने 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया है और अब पूरे देश में दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि नई परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन NTA ने छात्रों की सबसे बड़ी चिंताओं, जैसे- फीस, फॉर्म, एडमिट कार्ड और सिलेबस पर स्थिति साफ कर दी है। जानिए NEET UG 2026 Re-Exam को लेकर मन में उठ रहे सभी सवालों के सटिक जवाब।

क्या दोबारा भरना होगा NEET UG 2026 का फॉर्म?

NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन पहले से किया गया था, वही री-एग्जाम के लिए मान्य रहेगा। यानी नया आवेदन फॉर्म नहीं भरना होगा। दोबारा परीक्षा शहर चुनने की जरूरत नहीं। पहले से जमा डेटा स्वतः वैध रहेगा। फिलहाल एजेंसी ने यह भी संकेत दिया है कि परीक्षा केंद्र वही रह सकते हैं, हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ बदलाव बाद में घोषित किए जा सकते हैं।

NEET UG 2026 Re-Exam: क्या दोबारा भरनी होगी नीट यूजी परीक्षा फीस?

NEET UG Exam 2026 कैंसिल के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या छात्रों को फिर से फीस देनी पड़ेगी? NTA ने इस पर राहत देते हुए कहा है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया कि पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। हालांकि रिफंड कब और किस प्रक्रिया से मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। यह फैसला खासकर उन छात्रों और परिवारों के लिए राहत माना जा रहा है जो पहले ही कोचिंग, यात्रा और आवेदन खर्च के दबाव से गुजर रहे हैं।

NEET UG 2026 Re-Exam:क्या नए एडमिट कार्ड जारी होंगे?

NTA ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 की परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड अब वैध नहीं होंगे। री-एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों को नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एजेंसी परीक्षा से पहले नई तारीख, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों के साथ फ्रेश एडमिट कार्ड जारी करेगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

NEET UG 2026 Re-Exam: क्या बदलेगा नीट यूजी री-एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न?

इस पूरे विवाद के बीच एक राहत यह भी है कि परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न नहीं बदलेगा। NTA के अनुसार फिजिक्स (Physics), कैमेस्ट्री (Chemistry) और बायोलॉजी (Biology) का वही पुराना सिलेबस लागू रहेगा। प्रश्नों की संख्या और परीक्षा अवधि समान रहेगी। मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी छात्रों को अपनी तैयारी की दिशा बदलने की जरूरत नहीं है।

NEET UG 2026 Re-Exam: सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त

हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार-

  • एडवांस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
  • कड़ी फ्रिस्किंग
  • रिपोर्टिंग टाइम में बदलाव
  • प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली में अतिरिक्त सुरक्षा

जैसे कदम लागू किए जा सकते हैं।

क्यों रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा?

पेपर लीक के आरोपों के बाद मामला तेजी से गंभीर हुआ। जांच एजेंसियों, खासकर राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, को एक कथित “गेस पेपर” मिला जो असली परीक्षा से बेहद मिलता-जुलता बताया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 120 प्रश्न वास्तविक पेपर से मेल खाते थे। इनमें लगभग 90 सवाल बायोलॉजी के और करीब 30 प्रश्न केमेस्ट्री के बताए जा रहे हैं। इसी के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठे और आखिरकार NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

 

 

NEET UG 2026 Re-Exam: अब CBI जांच करेगी पूरे पेपर लीक नेटवर्क की पड़ताल

केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) को जांच सौंपी है। एजेंसी अब यह पता लगाएगी कि पेपर लीक कैसे हुआ, गेस पेपर कहां से आया और इसके पीछे कौन-सा संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। फिलहाल विशेषज्ञ छात्रों को सलाह दे रहे हैं कि वे अफवाहों से दूर रहें और अपनी तैयारी को लगातार बनाए रखें। क्योंकि सिलेबस और परीक्षा पैटर्न नहीं बदला है, इसलिए अभी रणनीति बदलने के बजाय रिवीजन और टेस्ट प्रैक्टिस पर फोकस करना ज्यादा जरूरी होगा। NTA जल्द ही री-एग्जाम की नई तारीख जारी कर सकता है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखना सबसे अहम होगा।

NEET UG 2026 Re Exam: NTA हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

किसी भी जानकारी या मदद के लिए छात्र NTA हेल्पलाइन और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ई-मेल: neet-ug@nta.ac.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

पाकिस्तान में खूनी मंगलवार: बन्नू बाजार में धमाका, 7 की मौत और 37 घायल, तस्वीरों में देखें हालात?
NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी एग्जाम कैंसिल, NTA ने रद्द की परीक्षा नई डेट की घोषणा जल्द