NEET UG 2026 के लिए NTA ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब तक है। आवेदन फॉर्म में गलती पर सुधार करने का मौका मिलेगा या नहीं और नीट 2026 परीक्षा कब होगी? वेदन प्रक्रिया, फीस डिटेल भी पढ़ें।
मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
25
NEET UG 2026 आवेदन करने की लास्ट डेट, करेक्शन विंडो
NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। NTA 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोलेगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
35
NEET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
NEET UG 2026 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया काफी आसान है। सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
होमपेज पर दिख रहे NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें और लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
इसके बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
आखिर में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट जरूर निकालें।
NEET UG 2026 के लिए कैटेगरी के हिसाब से फीस तय की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपए देने होंगे। जनरल-EWS और OBC-NCL वर्ग के लिए फीस 1600 रुपए है। वहीं SC, ST, PwBD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपए रखी गई है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
55
NEET UG 2026 परीक्षा कब और कैसे होगी?
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पेपर में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए 720 नंबर तय हैं। सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) से आएंगे। परीक्षा से जुड़ी और जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।