NEET UG 2026 Scribe Registration: स्क्राइब रजिस्ट्रेशन शुरू, PwBD कैंडिडेट्स जान लें डेडलाइन, जल्दी करें अप्लाई

Published : Apr 18, 2026, 02:39 PM IST
Image Caption NEET UG 2026 Scribe Registration

सार

NEET UG 2026 Scribe Registration Last Date: NEET UG 2026 देने जा रहे PwBD कैंडिडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर स्क्राइब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जानें डेडलाइन, स्क्राइब डिटेल्स भरने का पूरा प्रोसेस, डायरेक्ट लिंक और जरूरी गाइडलाइंस।

NEET UG 2026 Scribe Registration: नीट यूजी 2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 देने वाले PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) कैंडिडेट्स के लिए स्क्राइब (लिखने में मदद करने वाले व्यक्ति) की डिटेल्स जमा करने का पोर्टल खोल दिया है। अगर आपको एग्जाम में स्क्राइब की जरूरत है, तो यह प्रक्रिया आपके लिए अनिवार्य है। ध्यान रखें, स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2026 रात 11:50 बजे है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

NEET UG 2026 Exam: क्यों जरूरी है स्क्राइब डिटेल्स जमा करना?

NTA का यह कदम उन छात्रों की मदद के लिए है जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है। स्क्राइब की सुविधा से वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें और सभी को बराबर मौका मिल सके।

कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा? (NEET UG 2026 Exam Date)

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित होगी। एग्जाम पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में लिया जाएगा।

NEET UG Exam 2026 स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप खुद अपना स्क्राइब चुन रहे हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “Register Scribe Details for NEET (UG) 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्राइब से जुड़ी पूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करने से पहले एक बार डिटेल्स चेक जरूर करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

NEET UG 2026 Scribe Registration Direct Link

NEET UG 2026 Scribe Registration Official Notice Here

NEET UG स्क्राइब रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत हो तो क्या करें?

अगर फॉर्म भरते समय कोई समस्या आती है, तो आप NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। नंबर- 011-40759000, 011-69227700 है। या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि स्क्राइब रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें, सर्वर स्लो हो सकता है। स्क्राइब की डिटेल्स सही-सही भरें, गलत जानकारी से परेशानी हो सकती है। सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर सेव रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल