CA Final Topper Noor Singla Success Story: Big 4 की नौकरी, ऑडिट का दबाव और फिर भी AIR 1, जानिए नूर सिंगला की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

Published : Jun 18, 2026, 12:30 PM ISTUpdated : Jun 18, 2026, 12:45 PM IST
Noor Singla CA Final Topper Success Story

सार

CA Final Topper Noor Singla Success Story: ICAI CA फाइन रिजल्ट मई 2026 जारी हो चुका है। पटियाला के नूर सिंगला सीए टॉपर बनने हैं, क्या आप जानना चाहते हैं कि नूर सिंगला Big 4 की व्यस्त आर्टिकलशिप के बीच सीए टॉपर कैसे बने? नूर सिंगला की सीए फाइनल प्रिपरेशन स्ट्रेटजी क्या थी। जानिए मई 2026 सीए टॉपर नूर सिंगला के बारे में पूरी डिटेल।

Noor Singla ICAI CA Final Result May 2026 Toppers Success Story: मई 2026 के ICAI CA Final परीक्षा रिजल्ट में पटियाला के नूर सिंगला ने 600 में से 499 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की। उनका प्रतिशत 83.17 रहा, जो इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है। नूर सिंगला का सीए का सफर और टॉपर बनने तक की उनकी जर्नी आसान नहीं रही बल्कि यह उस मेहनत, अनुशासन और संतुलन की मिसाल है, जो सीए की कठिन यात्रा को सफल बना सकता है। जानिए आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट मई 2026 टॉपर नूर सिंगला की सक्सेस स्टोरी।

CA इंटर से ही दिखा दिया था नूर सिंगला ने अपना टैलेंट

नूर सिंगला का शैक्षणिक रिकॉर्ड शुरू से ही शानदार रहा है। उन्होंने CA Intermediate परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी, जिसे वह आज भी अपनी सबसे बड़ी एकेडमिक उपलब्धि मानते हैं। यह सफलता बताती है कि उन्होंने लगातार हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Big 4 आर्टिकलशिप और CA Final की तैयारी साथ-साथ

वर्तमान में नूर सिंगला देश की प्रमुख प्रोफेशनल सर्विस फर्मों में से एक, BSR & Co. LLP के स्टैच्यूटरी ऑडिट विभाग में कार्यरत हैं। CA छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Big 4 जैसी व्यस्त आर्टिकलशिप के दौरान फाइनल की तैयारी कैसे की जाए। नूर ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दो वर्षों की एक व्यवस्थित स्टडी प्लानिंग बनाई थी। ऑडिट सीजन के लंबे कार्य घंटे, आउटस्टेशन ऑडिट और लगातार प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई का सिलसिला नहीं टूटने दिया। उनका मानना है कि समय की कमी से ज्यादा चुनौती सही प्राथमिकता तय करने की होती है।

नूर सिंगला ने क्रिकेट से सीखा अनुशासन

कम लोग जानते हैं कि नूर सिंगला पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहे हैं। स्कूल के दिनों में वह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। क्रिकेट ने उन्हें अनुशासन, धैर्य और दबाव में प्रदर्शन करना सिखाया। यही गुण बाद में CA की तैयारी में भी उनके काम आए। नूर सिंगला ने डीएवी पटियाला से स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। फिर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से BCOMAF: बैचलर ऑफ कॉमर्स (अकाउंटेंसी और फाइनेंस), कॉमर्स की डिग्री हासिल की।

सीए 2026 टॉपर नूर सिंगला की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र: फोकस

नूर सिंगला का कहना है कि CA Final जैसी परीक्षा में केवल लंबे घंटे पढ़ना ही पर्याप्त नहीं होता। जरूरी यह है कि छात्र पढ़ाई के दौरान पूरी तरह फोकस्ड रहें। उन्होंने अपने स्टडी रूटीन को नौकरी और आर्टिकलशिप की व्यस्तताओं के अनुसार ढाला और हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए।

CA छात्रों के लिए सीख

नूर सिंगला की सफलता उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो नौकरी, आर्टिकलशिप और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कहानी बताती है कि सही योजना, निरंतर मेहनत और मजबूत मानसिकता के साथ सबसे कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। मई 2026 के CA Final परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। पटियाला के नूर सिंगला ने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी के दम पर देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Who is Noor Singla? कौन हैं CA Final 2026 के टॉपर नूर सिंगला, जिसके 600 में से आए 499 नंबर
ICAI CA Final Result के बाद अब क्या करें? सिर्फ ऑडिट नहीं, ये हैं पावरफुल करियर ऑप्शन