
एजुकेशन डेस्क। JEE Main Admit Card 2023: परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अगले 10 दिनों में जेईई मेन परीक्षा शुरू करने जा रही है। सेशन-1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी, 25 जनवरी, 27 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी और 31 जनवरी 2023 को देशभर में आयोजित की जाएगी। ऐसे में सेशन-1 के लिए जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी किया जा सकता है।
एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एनटीए जेईई के लिए प्रवेश पत्र जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा और जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की सही तारीख जारी नहीं की गई है।
दो पाली में होगी परीक्षा
बता दें कि जेईई (मुख्य) - 2023 को 13 भाषाओं में यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होग और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। B.Arch और B.Planning पेपर 3 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा।
जानिए दोनों पेपर में क्या सब्जेक्ट हैं
बता दें कि पेपर-1 (B.E./B.Tech।) NITs, IIITs, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs), संस्थानों / विश्वविद्यालयों में भाग लेने वाले राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (B.E / B. Tech) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह जेईई (एडवांस्ड) के लिए एलिजिबिलिटी टेस्ट भी है, जो आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं, पेपर-2 देश में बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi