NTPC में निकली हैं डिप्लोमा इंजीनियर की नौकरियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Published : Nov 24, 2020, 12:09 PM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 12:22 PM IST
NTPC में निकली हैं डिप्लोमा इंजीनियर की नौकरियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी डिटेल्स

सार

जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह एनटीपीसी के भर्ती पोर्टल ntpccareers.net पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के जरिये आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2020 है।

करियर डेस्क. NTPC Ranchi Mining Mechanical Electrical Recruitment 2020: एनटीपीसी लिमिटेड ने रांची के कोयला खनन मुख्यालय के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एनटीपीसी देश की महारत्न कंपनियों में शामिल है। एनटीपीसी ने माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और माइन सर्वे में डिप्लोमा इंजीनियर की कुल 70 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। 

जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह एनटीपीसी के भर्ती पोर्टल ntpccareers.net पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के जरिये आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2020 है।

योग्यता

माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और माइन सर्वे विभागों में इन पदों पर अप्लाई के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 70 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए, हालांकि कुछ अभ्यर्थियों के लिए 50 फीसदी निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन परीक्षा

एनटीपीसी डिप्लोमा इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा के पहले चरण में कुल 120 प्रश्न होंगे जो सामान्य अंग्रेजी तार्किक विषयों आदि से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। 40 अंकपाने वालों को सफल माना जाएगा।

दूसरे चरण की परीक्षा

पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा में भी सम्बन्धित ट्रेड से जुड़े 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। यह परीक्षा भी दो घंटों की होगी। दूसरे चरण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

सैलरी

डिप्लोमा ट्रेनी की शुरुआती वेतनमान 24,000 बताया गया है। 

नोट: आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स दिशा-निर्देशों को भली प्रकार पढ़ें ले और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी साझा करें। आवेदन के बाद अपने पास फॉर्म का प्रिंट आउट या पीजीएफ फॉर्मेट निकालकर रख लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!