OJEE-2022 Results : MBA श्रद्धारविंद्र, MCA इंशात नायक, बी फॉर्मा अरुप पांडा, एम फार्मा में सचिन नायक टॉपर

इस बार 4 जुलाई, 2022 से 8 जुलाई, 2022 तक ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब 58 हजार कैंडिडेट्स् इसमें शामिल हुए थे। 30 जिलों में कुल 61 परीक्षा केंद्रों बनाए गए थे। कोलकाता, रांची और पटना में भी एक-एक सेंटर बनाया गया था।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2022 4:14 AM IST / Updated: Jul 27 2022, 03:31 PM IST

करियर डेस्क : ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम-2022 (OJEE-2022 Results) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सुबह 11.30 बजे घोषित हुआ। कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री प्रीतिरंजन घराई नतीजों का ऐलान किया। इस बार एमबीए में श्रद्धारविंद्र ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। वहीं, एमसीए में इंशात नायक, बी फॉर्मा में अरुप पांडा और एम फार्मा सचिन नायक टॉपर बने हैं। जो भी छात्र इस एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे OJEE की ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य क्रेडेंशियल की जरुरत पड़ेगी।

How To Check OJEE-2022 Results
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं
'Rank Card OJEE-2022' लिंक पर क्लिक करें 
अब स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा
अपना क्रेडेंशियल भरें और लॉग-इन कर लें
OJEE-2022 का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
रिजल्ट डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें

करीब 58 हजार स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा
बता दें कि इस साल 4 जुलाई, 2022 से ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (ओजेईई) 2022 शुरू हुई थी, जो 8 जुलाई, 2022 तक चली थी। यह एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम था। जिसमें 57 हजार 918 उम्मीदवार शामिल हुए थे। ओडिशा के सभी 30 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 61 परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा संबंधित हर तरह के इंतजाम थे। ओडिशा से बाहर पश्चिम बंगाल के कोलकाता, झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के पटना में भी एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 

बीटेक, बी फार्मा और एमबीए में एंट्री
इस परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक, बी फार्मा और एमबीए में एडमिशन दिया जाएगा। इस बार बीटेक के लिए कुल 20,168 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, बी फार्मा के लिए 12,229 और एमबीए के लिए 10,674  कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 7 जुलाई, 2022 के अलावा हर दिन तीन शिप्ट में एग्जाम हुए थे। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी दोपहर 12.30 से 2.30 बजे और तीसरी शाम 4 बजे से शाम 6 बजे  हुई थी।

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2022 : आवेदन का आखिरी मौका आज, 3 अगस्त तक ओपन रहेगी करेक्शन विंडो

CUET Phase-1 Result 2022: जानें कब आएगा सीयूईटी फेज-1 का रिजल्ट, यहां मिलेगी हर जानकारी

Share this article
click me!