पूरी दुनिया की कॉर्पोरेट कंपनियों में AI और डिजिटल का दौर चल रहा है। कंपनियां टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने और सैलरी बचाने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल के बाद अब इस लिस्ट में एक्सिस बैंक का नाम भी जुड़ गया है।
IT कंपनियां लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। ओरेकल (Oracle) ने दुनियाभर में करीब 20,000 से 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, डिज्नी और ASML जैसी कंपनियां भी जॉब कट करेंगी।
24
सीनियर कर्मचारी भी निकाले गए
कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी निवेश कर रही हैं। इससे उन्हें मोटा मुनाफा तो हो रहा है, लेकिन दशकों से काम कर रहे लोग अपनी नौकरी खो रहे हैं। ओरेकल ने 33 साल से काम कर रहे एक सीनियर कर्मचारी को भी निकाल दिया।
34
कर्मचारियों में कमी
भारत में एक्सिस बैंक ने भी टेक्नोलॉजी को अपनाकर अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक बैंक में 3,100 कर्मचारियों की कमी आई है।
44
तगड़ा मुनाफा
बैंक में कर्मचारियों की संख्या भले ही कम हुई हो, लेकिन बैंक अपने बाजार का विस्तार कर रहा है। इसी दौरान बैंक ने करीब 400 नई ब्रांच खोली हैं और ₹7,071 करोड़ का भारी मुनाफा भी कमाया है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।