स्टाफ सेलेक्शन के लिए विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, आज से शुरू हैं ऑनलाइन आवेदन

Published : Aug 09, 2020, 10:23 AM IST
स्टाफ सेलेक्शन के लिए विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, आज से शुरू हैं ऑनलाइन आवेदन

सार

यह भी बताना जरूरी है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 08 अगस्त 2020 से आरंभ हुए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 सितंबर 2020  है

करियर डेस्क. OSSC Recruitment 2020: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन ने रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.ossc.gov.in है।

ओएसएससी ने रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत 105 विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट आदि पदों को भरा जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 08 अगस्त 2020 से आरंभ हुए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 सितंबर 2020  है।

वैकेंसी विवरण

कुल पद – 105

असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर – 45 पद

स्टाफ नर्स (केवल महिलाओं के लिए) – 34 पद

एएनएम (केवल महिलाओं के लिए) – 05 पद

फार्मासिस्ट – 18 पद

एक्स-रे – 1 पद

ईसीजी – 1 पद

न्यूनतम योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है। बेहतर होगा हर पद के विषय में विस्तार से जानने के लिए आप ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट देख लें। यहां कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ ही अनुभव भी मांगा गया है।

अगर बात आयु सीमा की करें तो स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, एक्स-रे और ईसीजी पद के लिए आयु सीमा तय की गयी है 18 से 32 वर्ष। जबकि असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के लिए आयुसीमा रखी गयी है 21 से 32 वर्ष।

यहां यह भी बताना आवश्यक है कि ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। किसी और माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। अप्लाई करने के लिए 8 अगस्त से 7 सितंबर के बीच में ओएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!