परीक्षा पे चर्चा से पहले पीएम मोदी ने छात्रों के लिए लॉन्च की ये चीज.. यहां पढ़ें पीपीसी से जुड़ी पूरी डिटेल

Published : Jan 13, 2023, 09:24 PM IST
परीक्षा पे चर्चा से पहले पीएम मोदी ने छात्रों के लिए लॉन्च की ये चीज.. यहां पढ़ें पीपीसी से जुड़ी पूरी डिटेल

सार

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन्युअल स्टूडेंट प्रोग्राम "मोदी मास्टरक्लास" का शुभारंभ किया है। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम 27 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाला है।

एजुकेशन डेस्क। Pariksha Pe Charcha 2023: परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2023 से पहले और बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन्युअल स्टूडेंट प्रोग्राम "मोदी मास्टरक्लास" का शुभारंभ किया है। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम 27 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री ने अपनी बैठकों के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों को टच किया है। मोदी मास्टर क्लास उन सभी कम्बाइंड करने की एक कोशिश है। 

परीक्षा पे चर्चा की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि कई सवाल जो एक छात्र के पास परीक्षा और जीवन से जुड़े विषयों के बारे में हो सकते हैं, उनके समाधान के साथ यहां मिलेंगे। हाल ही में जारी मास्टर क्लास में प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो, विचारों का एक टेक्स्ट सिनोप्सिस और अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से समझाने वाले ग्राफिक्स शामिल हैं। 

27 जनवरी तक कर सकते हैं साइन-अप

स्टूडेंट 27 जनवरी 2023 तक MyGov की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर साइन-अप कर सकते हैं। 2,050 छात्रों को पीपीसी यानी परीक्षा पे चर्चा की किट और नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (एनसीईआरटी) के निदेशक की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए शिक्षक और अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यहां स्टेप्स में समझते हैं कि इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम के लिए आवेदन कैसे करें। 

4 स्टेप्स में समझिए कैसे करना होगा डाउनलोड - 

  • स्टेप 1- इच्छुक और योग्य परीक्षार्थी को innovateindia.mygov.in/ppc-2023 वेबसाइट/पेज ओपन करना चाहिए। 
  • स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर उन्हें पार्टिसिपेट नाऊ सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • स्टेप 3- यहां ओपेन विंडो में परीक्षार्थियों को जरूरी डिटेल्स जमा करने और फीड करने के लिए लॉग-इन करना होगा।
  • स्टेप 4- उन्हें आवेदन जमा करना होगा और फाइनल पेज को डाउनलोड कर लेना चाहिए। 

7 स्टेप्स में जानिए परीक्षा पे चर्चा-2023 का प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड करें-  

  • स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट mygov.in को ओपेन करें।
  • स्टेप 2- होमपेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से जुड़े जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉग-इन करना होगा। 
  • स्टेप 3- लॉग-इन करने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प एक्टिव हो जाएगा। 
  • स्टेप 4- उम्मीदवारों को आवश्यक डिटेल, अगर कुछ मांगा जा रहा है तो, उपलब्ध कराना होगा और उसे जमा करना होगा।
  • स्टेप 5- इसके बाद सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • स्टेप 6- सर्टिफिकेट में लिखे डिटेल और स्पेलिंग्स को चेक करें और वही डाउनलोड कर लें। 
  • स्टेप 7- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर