नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? PM ने खुद सुनाया स्कूल का वो किस्सा, जो आज भी है साथ

Published : Oct 07, 2026, 01:29 PM IST
Prime Minister Narendra Modi 25 Years

सार

Narendra Modi School Days Story: नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में PM ने वडनगर के स्कूल के दिनों का किस्सा सुनाया और बताया, कि स्कूल के दिनों से ही उनकी एक आदत आज भी बनी हुई है। जानिए

PM Modi Student Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर अपने पुराने दिनों की कई यादें शेयर कीं। विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने छात्र जीवन का भी जिक्र किया और बताया कि वडनगर के स्कूल में पढ़ते समय उनकी एक आदत आज भी उनके साथ है, हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश। जानिए पीएम मोदी ने अपने वाडनगर स्कूल स्टूडेंट्स लाइफ के बारे में क्या-क्या बताया?

स्कूल में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में था नाम

पीएम मोदी ने बताया कि वडनगर में पढ़ाई के दौरान वह उन छात्रों में शामिल थे, जो स्कूल सबसे पहले पहुंचते थे। इसकी एक वजह स्कूल में होने वाली अलग-अलग तरह की पढ़ाई भी थी। शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके में उनकी दिलचस्पी रहती थी और इसी वजह से वह समय से पहले स्कूल पहुंचने की कोशिश करते थे। उनकी इस बात से यह भी पता चलता है कि बचपन से ही पढ़ाई को लेकर उनमें जिज्ञासा थी। वह सिर्फ कक्षा में मौजूद रहने के बजाय यह जानने में रुचि रखते थे कि नया क्या सीखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- PM Modi 25 Years: श्री विनायक मंदिर पहुंचे PM माेदी, की पूजा, 8 PHOTOS में खास झलक?

25 साल बाद भी खुद को मानते हैं विद्यार्थी

पीएम मोदी ने कहा कि सीखने की यह आदत धीरे-धीरे उनके जीवन का हिस्सा बन गई। जिम्मेदारियां बढ़ीं और सार्वजनिक जीवन का दायरा भी बड़ा हुआ, लेकिन नई चीजें सीखने की इच्छा बनी रही। उन्होंने कहा कि वह आज भी खुद को एक विद्यार्थी ही मानते हैं। उनके मुताबिक, जीवन में सीखने की क्षमता और इच्छा बनी रहना बेहद जरूरी है। इसी संदर्भ में उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान से अपने लिए भी यही प्रार्थना की कि उनकी सीखने की शक्ति कभी कम न हो।

छात्रों के लिए भी खास संदेश

पीएम मोदी की यह बात छात्रों के लिए भी अहम है। उनका जोर इस बात पर रहा है कि पढ़ाई का मतलब केवल परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करना नहीं है। पढ़ाई, स्किल, रुचि और जीवन के अनुभवों से लगातार सीखना भी उतना ही जरूरी है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों में भी प्रधानमंत्री छात्रों से परीक्षा के दबाव को कम रखने और पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों के लिए समय निकालने की बात कहते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- PM Modi 25 Years: ‘हम यह कर दिखाएंगे’! मोदी ने भारत के लिए कौन से 3 बड़े लक्ष्य तय किए?

देश के लिए मांगी ताकत, खुद के लिए सीखने की क्षमता

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि वह सुबह दिल्ली के श्री विनायक मंदिर गए थे। वहां उन्होंने देश और करीब 140 करोड़ देशवासियों के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से यह भी मांगा कि उन्हें देश की बेहतर सेवा करने के लिए शक्ति मिलती रहे। वडनगर के स्कूल से शुरू हुई यह कहानी उनके उस नजरिए को सामने रखती है, जिसमें सीखना उम्र या पद से नहीं, बल्कि लगातार आगे बढ़ने की इच्छा से जुड़ा है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

नौकरी गई, 30 लाख का कर्ज बाकी... माता-पिता को नहीं बता पा रहा इंजीनियर, Reddit पर छलका दर्द
JPMorgan में डाटा इंजीनियर की नौकरी गई, UK छोड़ गोरखपुर लौटे कैश अंसारी, वीडियो में कही दिल की बात