
करियर डेस्क : पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2022) जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं में कुल 97.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल लड़कियों ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाया है। लड़कों के मुकाबले उनका रिजल्ट जबरदस्त आया है। 99.34 प्रतिशत छात्राएं और 98.83 फीसदी छात्र पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का ही कब्जा है। टॉप-3 में तीन छात्राओं के नाम हैं। फिरोजपुर की नैंसी रानी ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 99.08 प्रतिशत नंबर मिले हैं। दूसरे स्थान पर दिलप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर कोमनप्रीत कौर हैं।
PSEB 10th Result 2022 Topper List
रैंक-1 - नैंसी रानी, फिरोजपुर, 644 अंक, 99.08 प्रतिशत
रैंक-2 - दिलप्रीत कौर, संगरूर, 644 अंक, 99.08 प्रतिशत
रैंक-3 - कमलप्रीत कौर, संगरूर, 642 अंक, 98.77 प्रतिशत
टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब बोर्ड टॉपर्स का मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मान कर सकते हैं। 10वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार भी मिलेगा। स्टेट टॉपर पहली रैंक पाने वाली छात्रा को एक लाख रुपए दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ऐसा है इस बार का PSEB 10th Result 2022
पंजाब बोर्ड 10वीं में इस साल कुल 97.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 3 लाख 11 हजार 545 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 3 लाख 8 हजार 624 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत 99.06% है। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर बुधवार यानी कल एक्टिव किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से मार्क्स चेक कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें
PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी लेकिन छात्र आज नहीं देख पाएंगे मार्क्स, जानें क्यों
PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अगर साइट हो जाए क्रैश, तो ये तरीका आएगा काम
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi